RJD उम्मीदवार 21 साल पुराने डकैती केस में गिरफ्तार, नामांकन के तुरंत बाद झारखंड पुलिस का एक्शन
सासाराम से राजद उम्मीदवार सत्येंद्र साह को नामांकन के बाद झारखंड के 2004 के डकैती मामले में आरोपी होने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस टीम उन्हें झारखंड कोर्ट में पेश करने के लिए अपने साथ ले गई.
