BA, Bcom, BSc की परीक्षाएं करें स्थगित, ओवैसी ने तेलंगाना CM से की अपील, जानें वजह

AIMIM अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उस्मानिया विश्वविद्यालय की परिक्षाओं को टालने की खास अपील की है. ओवैसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और सरकार के सेक्रेटरी से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा है.

एक्स पर पोस्ट में ओवैसी ने कहा कि मैं सीएम रेवंत रेड्डी और तेलंगाना सरकार के सेक्रेटरी से अनुरोध करता हूं कि उस्मानिया यूनिवर्सिटी द्वारा 28 मई को आयोजित होने वाली BA, BCom और BSc की डिग्री परीक्षाओं को स्थगित कर दें, क्योंकि यह तारीख ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के दिन पड़ रही है.

28 मई को कौन-कौन सी परिक्षाएं

साथ ही ओवैसी ने परिक्षाओं के तारीख की लिस्ट भी शेयर की है. इसमें उन्होंने कहा कि त्योहार के इस दिन फिलहाल ये परीक्षाएं निर्धारित हैं:

• बीकॉम 4th सेमेस्टर Business Statistics
• बीकॉम 6th सेमेस्टर Accounting Standards & Corporate Governance
• बीएससी ऑनर्स 4th सेमेस्टर Computer Science (Big Data)
• बीएससी ऑनर्स 6th सेमेस्टर Optimization Techniques
• बीएससी 4th सेमेस्टर – Biomedical Science
• बीए (सीबीसीएस) 6th सेमेस्टर Mathematics
• बीएसडब्ल्यू (सीबीसीएस) 4th सेमेस्टर Social Work Methodology III

नई तारीख तय करने की मांग

सांसद ओवैसी ने कहा कि ईद के दिन परीक्षाएं आयोजित करने से छात्रों को नुकसान होगा. मुझे उम्मीद है कि इन परीक्षाओं को किसी उपयुक्त तारीख पर पुनर्निर्धारित किया जा सकेगा.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version