महाराष्ट्र में मुंबई समेत राज्य की 29 नगर निगमों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. गुरुवार शाम को वोटिंग खत्म होने के बाद अब सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं, जिनकी घोषणा शुक्रवार 16 जनवरी को की जाएगी. इससे पहले आए एग्जिट पोल में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिलती दिख रही है.