
Box Office Clash: फिल्म इंडस्ट्री में 15 अगस्त का लंबा वीकेंड हमेशा से मेकर्स के लिए कमाई का सबसे बड़ा मौका रहा है. देशप्रेम के माहौल और छुट्टी का फायदा उठाने के लिए कई बड़े सुपरस्टार्स अपनी फिल्में आमने-सामने उतारते हैं. जिससे बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक भिड़ंत देखने को मिले. वैसे तो इस वक्त सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिल रहा है. पर पिछले कुछ सालों के क्लैश पर नजर डालें तो ‘स्त्री’ ही इस खास मौके पर कमाई करने वाली सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है.
दरअसल 2024 में ‘स्त्री 2’ ने धमाकेदार 874 करोड़ का कलेक्शन कर ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ का सूपड़ा साफ कर दिया था. हालांकि, 2023 में ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ की टक्कर सबसे यादगार रही, जहां दोनों फिल्मों ने ब्लॉकबस्टर कमाई की थी. खैर, आज आपको पिछले 10 फिल्मों के क्लैश और उनके कलेक्शन के बारे में बताएंगे.
15 अगस्त में हुए 10 बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश
1. आवारापन 2 Vs बंटवारा 1947
साल: 2026
शुरुआत 15 अगस्त वाले विंडो में हुए 2026 के बॉक्स ऑफिस क्लैश से करते हैं. जहां एक तरफ 2007 की कल्ट फिल्म का सीक्वल ‘आवारापन 2’ रिलीज हुआ. साथ ही पिक्चर से इमरान हाशमी के ‘शिवम’ की फिर से वापसी हुई. तो दूसरी ओर राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन और आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी ‘बंटवारा 1947’ भी शामिल है. दोनों फिल्में अब आ चुकी हैं, साथ ही इनके फाइनल वर्डिक्ट का अभी लंबा इंतजार करना होगा.
2. वॉर 2 Vs कुली
साल: 2025
ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत, नागार्जुन, आमिर खान की ‘कुली’ से क्लैश हुआ था. यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की ‘वॉर 2’ ने हिंदी बेल्ट और ओवरसीज में रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग ली और बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के करीब कमाए. फिर भी बुरी तरह पिट गई थी. वहीं, रजनीकांत की फिल्म ने 650 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे.
3. स्त्री 2 Vs खेल खेल में Vs वेदा
साल: 2024
श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक आंधी लाते हुए 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इसके आगे अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ टिक नहीं सकी थी. इस साल 15 अगस्त में तीन बड़ी फिल्में एक साथ मुकाबला करती दिखी थी.
4. गदर 2 Vs ओएमजी 2
साल: 2023
सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 500 करोड़ से ज्यादा कमाकर बॉक्स ऑफिस पर ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर का टैग हासिल किया. वहीं ‘A’ सर्टिफिकेट के बावजूद ‘OMG 2’ ने मजबूत माउथ पब्लिसिटी के दम पर 150 करोड़ प्लस का बेहतरीन बिजनेस किया था.
गदर 2 और ओएमजी 2
5. लाल सिंह चड्ढा Vs रक्षा बंधन
साल: 2022
आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर की ‘रक्षा बंधन’ से क्लैश हुआ था. जिसे : आनंद एल राय ने बनाया था, और यह एक पारिवारिक और सामाजिक ड्रामा जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर बेस्ड थी. जहां लाल सिंह चड्ढा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 129 करोड़ रहा था, तो ‘रक्षा बंधन’ दुनियाभर से 61 करोड़ छापकर फ्लॉप हो गई थी.
6. मिशन मंगल Vs बाटला हाउस
साल: 2019
इससे पहले जहां 2021 में ओटीटी पर ही दोनों फिल्में आईं थी और बॉक्स ऑफिस के कोई आंकड़े नहीं है. तो कोविड के चलते 2020 में कोई भी पिक्चर रिलीज नहीं हुई थी. हालांकि, साल 2019 में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की सीधी भिड़ंत में ‘मिशन मंगल’ 200 करोड़ क्लब में शामिल होकर सुपर-हिट रही. जबकि जॉन की ‘बाटला हाउस’ ने भी करीब 100 करोड़ कमाकर सफलता हासिल की.
7. गोल्ड Vs सत्यमेव जयते
साल: 2018
अक्षय कुमार, मौनी रॉय और कुणाल कपूर स्टारर स्पोर्ट्स-ड्रामा ‘गोल्ड’ ने वर्ल्डवाइड 158 करोड़ कमाए थे. साथ ही यह पिक्चर हिट रही थी. वहीं, दूसरी ओर जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी की हाई-ऑक्टेन मास-एक्शन थ्रिलर ‘सत्यमेव जयते’ थी, जिसने 110 करोड़ रुपये के साथ हिट कैटेगरी में जगह बनाई थी.
8. टॉयलेट: एक प्रेम कथा Vs जब हैरी मेट सेजल
साल: 2017
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की सोशल-कॉमेडी ड्रामा ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ को काफी प्यार मिला था. साथ ही फिल्म ने 216.50 करोड़ रुपये का सुपरहिट बिजनेस किया था. साथ ही सामने शाहरुख खान की ‘जब हैरी मेट सेजल’ रिलीज हुई थी, जिसकी कुल कमाई 153 करोड़ रुपये के आसपास रही थी.
इन 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश
9. रुस्तम Vs मोहनजो दारो
साल: 2016
अक्षय कुमार और इलियाना डी’क्रूज स्टारर सस्पेंस क्राइम-ड्रामा ‘रुस्तम’ का ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े की बड़े बजट की ऐतिहासिक-एक्शन ड्रामा ‘मोहनजो दारो’ से क्लैश हुआ था. जहां अक्षय कुमार की फिल्म 216.35 करोड़ रुपये कमाकर सुपरहिट रही थी. तो दूसरी ओर ऋतिक रोशन की पिक्चर फ्लॉप हो गई थी, जिसका कलेक्शन 107.80 करोड़ रुपये था.
10. ब्रदर्स Vs गौर हरि दास्तान
साल: 2015
अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ स्टारर स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा ‘ब्रदर्स’ हॉलीवुड फिल्म Warrior की रीमेक थी. वहीं, 140 करोड़ रुपये के साथ फिल्म एवरेज रही थी. साथ ही विनय पाठक, कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी स्टारर बायोग्राफिकल-ड्रामा बुरी तरह पिट गई थी.