ग्रेनो में 10वीं की छात्रा 8वीं मंजिल से कूदी, परिवार ने स्कूल पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप

ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा कनिष्का सोलंकी की आत्महत्या का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि स्कूल में हुई मानसिक प्रताड़ना और सार्वजनिक अपमान के चलते कनिष्का ने यह कदम उठाया. परिजनों के अनुसार 22 दिसंबर को कनिष्का स्कूल परीक्षा देने गई थी. परीक्षा के … Read more

लव जिहाद मामला: यूपी SWC की अध्यक्ष ने लव जिहाद को बताया कैंसर, बोलीं- आरोपी डॉक्टर को दिलाएंगे सख्त सजा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कथित ‘लव जिहाद’ मामला बढ़ता जा रहा है. इस मामले में आरोपी डॉक्टर फरार चल रहा है. आरोप है कि डॉक्टर ने सहकर्मी हिंदू महिला डॉक्टर को पहले प्रेम के जाल में फंसाया. इसके बाद उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव … Read more

बागपत में प्रॉपर्टी विवाद में पति ने पत्नी को मारा, खून से लथपथ कोतवाली पहुंचा; कहा- मर्डर करके आया हूं

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में बुधवार सुबह एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया. यहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और इसके बाद खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. इस वारदात के पीछे … Read more

कफ सिरप सिंडिकेट पर सियासी संग्राम, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज, जारी की नई तस्वीरें

उत्तर प्रदेश में कफ सिरप सिंडिकेट को लेकर सियासत तेज हो गई है. योगी सरकार और सपा के बीच अब तस्वीरों के जरिए लड़ा जा रहा है. सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधानसभा में एक आरोपी की तस्वीर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ दिखाए जाने के बाद हंगामा मचा हुआ है. समाजवादी पार्टी … Read more

झारखंड से UP तक फैला ठग कन्हैया गुलाटी का नेटवर्क, अब तक 35 मुकदमे दर्ज; SIT कर रही जांच

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लंबे समय से लोगों को चूना लगाने वाले ठग कन्हैया गुलाटी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला बारादरी थाने में दर्ज हुआ है, जो उसके खिलाफ 17वीं एफआईआर है. पुलिस के मुताबिक कन्हैया गुलाटी ने अलग-अलग तरीकों से लोगों को निवेश के नाम पर फंसाया और … Read more

संभल में ग्राम प्रधान ने बनवाया महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, फिर की जमीन हड़पने की कोशिश; क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में संभल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.यहां एक विधवा महिला की जमीन हड़पने का आरोप ग्राम प्रधान पर लगा है. विधवा महिला के फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र की मदद से जमीन हड़पने का आरोप है. प्रधान पर निसंतान विधवा महिला की 12 बीघा जमीन को लेकर फर्जीवाड़े और साजिश के … Read more

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर ग्रैप-4 की सख्ती, 591 प्रदूषण फैलाने वाले वाहन लौटाए, 77.50 लाख के चालान काटे

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप-4 के तहत सख्ती लगातार जारी है. इसी क्रम में दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर बीएस-6 मानकों से नीचे चल रहे 591 वाहनों को वापस लौटा दिया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 486 वाहनों के चालान काटे गए. इस कार्रवाई में यातायात पुलिस ने कुल 77.50 लाख … Read more

घने कोहरे की वजह से गोरखपुर में लैंड नहीं हुई फ्लाइट, आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाता रहा विमान

मुंबई से गोरखपुर जा रही स्पाइस जेट और अकासा की फ्लाइट डावयर्ट हो गई. बताया जा रहा है कि गुरुवार को घने कोहरे के चलते ऐसा हुआ है. इस दौरान पायलट ने आधे घंटे तक लैंडिग का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं होने पर फ्लाइट को डायवर्ट करके जयपुर लैंडिग करानी पड़ी. फ्लाइट डावयर्ट … Read more

मैच रद्द, पर टिकट का मिलेगा फुल रिफंड… इकाना स्टेडियम गए दर्शक न लें टेंशन, जानें कैसे मिलेगा पैसा

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बीते बुधवार को घने कोहरे ने क्रिकेट प्रेमियों का मजा किरकिरा कर दिया था. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच बिना एक भी गेंद फेंके ही रद्द हो गया था. स्टेडियम में हजारों दर्शक मैच शुरू होने का घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन … Read more

उत्तर प्रदेश: लखनऊ का AQI 174… बोली यूपी सरकार, कहा- इस वजह से फैल रहा भ्रम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत और अफ्रीका के बीच होने वाला चौथा T20 मैच इकाना स्टेडियम में घने कोहरे की वजह से कम दृश्यता के कारण रद्द कर दिया गया. इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को बताया कि लखनऊ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 174 है, जो मध्यम स्तर की वायु … Read more

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version