शराब नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता, लेकिन केजरीवाल पर अवमानना की कार्रवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी केस से जुड़े बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अरविंद केजरीवाल समेत कई AAP नेताओं के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू की है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि अदालत और जज के खिलाफ सुनियोजित बदनाम करने का अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य न्यायपालिका पर दबाव बनाना था.

‘ईरान को हथियार नहीं देगा चीन’, जिनपिंग से मुलाकात के बाद ट्रंप का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान ईरान को हथियार न भेजने की सहमति मिलने का दावा किया है. ट्रंप के अनुसार, चीन ईरान से तेल खरीदना जारी रखेगा लेकिन सैन्य उपकरण नहीं भेजेगा.

पटना में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के दौरान कारोबारी की हत्या, सिर में मारी गोली

PATNA MURDER DURING BLACK OUT: बिहार की राजधानी पटना में प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए किए गए ‘ब्लैकआउट मॉक ड्रिल’ के दौरान अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. 15 मिनट के निर्धारित अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधियों ने एक मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी.

धर्मेंद्र प्रधान के घर हुई हाई लेवल बैठक, NEET-UG री-एग्जाम और पेपर लीक पर मंथन

NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर पर हाई लेवल बैठक हुई. बैठक में री-एग्जाम की तैयारी, परीक्षा सुरक्षा और भविष्य में पेपर लीक रोकने के उपायों पर चर्चा हुई. इसमें NTA, CBSE और शिक्षा मंत्रालय के बड़े अधिकारी शामिल हुए.

त‍िलक की आंधी में उड़ गया पंजाब, श्रेयस ब्रिगेड की लगातार पांचवीं हार

Punjab Kings vs Mumbai Indians Scorecard: धर्मशाला में गुरुवार (14 मई) को पंजाब किंग्स और मुंबई इंड‍ियंस के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. जहां त‍िलक वर्मा और व‍िल जैक्स की पारियों की बदौलत मुंबई इंड‍ियंस ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया. यह पंजाब की टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं हार रही.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version