उड़ानें रद्द, ट्रेनों पर भी असर… श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद आज भारत पहुंचेगा साइक्लोन दित्वाह, कई राज्यों में रेड अलर्ट
चक्रवात ‘दित्वाह’ भारत के दक्षिणी तट की ओर बढ़ रहा है और इसके 30 नवंबर की सुबह तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों पर पहुंचने की संभावना है. इसके प्रभाव के कारण तमिलनाडु के तटीय जिलों में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई.
