CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की एलिजिबिलिटी के लिए आयोजित की जाती है. परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी सभी जानकारियां ध्यान से चेक कर लें.

17 और 18 जुलाई को होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी. 17 जुलाई को दो शिफ्ट में परीक्षा होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें लाइफ साइंसेज विषय के उम्मीदवार शामिल होंगे. दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी, जिसमें मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज की परीक्षा कराई जाएगी.

इसके बाद 18 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में परीक्षा होगी. इस दौरान केमिकल साइंसेज और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. सभी परीक्षाएं ऑनलाइन यानी सीबीटी मोड में कराई जाएंगी.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें और अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

परेशानी होने पर यहां करें संपर्क

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की दिक्कत आती है या उसमें कोई जानकारी गलत दिखाई देती है, तो उम्मीदवार तुरंत एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा csirnet@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर भी सहायता ली जा सकती है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से जुड़े सभी नए अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version