Debinna Bonnerjee: देबिना बनर्जी को हुआ 103 डिग्री वायरल फीवर, फैंस से बोलीं- ‘अपना ध्यान रखें’

Debinna Bonnerjee: देबिना बनर्जी को हुआ 103 डिग्री वायरल फीवर, फैंस से बोलीं- ‘अपना ध्यान रखें’

Debinna Bonnerjee: टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अपना लाइफ अपडेट देती रहती हैं. इस बार एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि उन्हें वायरल फीवर हो गया है, जिससे उनकी हालत काफी ज्यादा खराब हो गई है. जी हां, बुधवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि वह 103 डिग्री वायरल फीवर से जूझ रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि दवा लेने के बाद बुखार कम तो हो जाता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर वापस आ जाता है. इसके साथ ही उन्हें शरीर में दर्द, ठंड लगना, नाक बंद होना, खांसी और स्वाद पूरी तरह चले जाने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

देबिना ने यह भी बताया कि अब उनकी बेटी में भी उनके जैसे ही लक्षण दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि उनकी कौन सी बेटी की तबीयत खराब है, लियाना या दिविशा. बता दें देबिना की दो बेटियां हैं, जिनमें सिर्फ 9 महीने का अंतर है.

ये भी पढ़ें: 7 Dogs: सलमान खान के फैन हुए 7 डॉग्स के डायरेक्टर्स! तारीफ में कही ये बात

103 डिग्री बुखार से परेशान हैं देबिना

देबिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो थर्मामिटर लिए नजर आ रही हैं. इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा है कि,”मुंबई वालों अपना ख्याल रखें. यह वायरल फीवर वाकई बहुत थका देने वाला है. मेरा बुखार 103°F से भी ऊपर पहुंच गया था और दवा लेने के बाद कम होने के बावजूद बार-बार वापस आ रहा है. शरीर में दर्द, ठंड लगना, नाक बंद होना, खांसी और स्वाद पूरी तरह चले जाने जैसी दिक्कतें हो रही हैं… और अब मेरी बेटी में भी ऐसे ही लक्षण हैं.”

Debina Bonorjee Story

पति और बेटियों के साथ शेयर की थी तस्वीरें

हाल ही में देबिना ने अपने पति और अभिनेता गुरमीत चौधरी और दोनों बेटियों के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी. इस फोटो एलबम में परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी की कई झलकियां देखने को मिली थीं. इसमें वर्कआउट सेशन, तैयार होने के पल और उनकी बेटियों को नई चीजें सीखते हुए देखा गया था.

देबिना ने तस्वीरों के साथ लिखा था, “शायद इन दिनों मेरा कैमरा रोल कुछ ऐसा ही दिखता है.” इसके आगे उन्होंने अलग-अलग तस्वीरों के बारे में बताते हुए लिखा कि कुछ तस्वीरों में वह तैयार हैं, कुछ में पसीने से लथपथ हैं, तो कुछ में टेनिस खेलने के बाद लाल हुए गाल नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ तस्वीरों में 10+10 किलो वजन उठाने और पिलाटे्स करते हुए पल भी शामिल थे.

इन शोज में नजर आ चुकी हैं देबिना

वर्कफ्रंट की बात करें तो देबिना बनर्जी टीवी के कई लोकप्रिय शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने ‘रामायण’, ‘चिड़ियाघर’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘नच बलिए’, ‘लाफ्टर शेफ्स’ और ‘पति पत्नी और पंगा’ जैसे शोज में काम किया है.

ये भी पढ़ें: Nayyi Navelli Release: अब रजनीकांत और धनुष से भिड़ेंगी यामी गौतम, आ गई नई नवेली की रिलीज डेट, होगा महाक्लैश!

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit