FMGE परीक्षा में बड़ी लापरवाही, अभ्यर्थियों ने एग्जाम सेंटर्स पर अव्यवस्थाओं का लगाया आरोप

‘फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन’ (FMGE) के दौरान कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने गंभीर अव्यवस्थाओं की शिकायत की है. अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा शुल्क ₹6,195 होने के बावजूद कई केंद्रों पर एसी काम नहीं कर रहे थे और 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक गर्मी में उन्हें 78 घंटे तक परीक्षा केंद्र के अंदर रहना पड़ा.

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में खराब वेंटिलेशन के कारण कई अभ्यर्थियों की तबीयत भी बिगड़ गई. इसमें कुछ को चक्कर आए और कुछ के बेहोश होने की भी खबर सामने आई है.

निर्धारित समय से देर से शुरू हुई परीक्षा

इसके अलावा, अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय से देर से शुरू हुई. उनका कहना है कि यह समस्या केवल एक केंद्र तक सीमित नहीं थी, बल्कि देश के कई परीक्षा केंद्रों पर ऐसी स्थिति देखने को मिली. अभ्यर्थियों ने परीक्षा आयोजित करने वाली संबंधित संस्थाओं से मामले की जांच, जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.

क्या है एफएमजीई परीक्षा?

बता दें कि विदेश से एमबीबीएस करके लौटे भारतीय छात्रों को ‘फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन’ (FMGE) क्वालिफाई करने के बाद भारत में मेडिकल प्रैक्टिस की मंजूरी मिलती है. रविवार को जून 2026 के लिए एफएमजीई परीक्षा संपन्न हुआ है. इस परीक्षा में हजारों स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया. FMGE को सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, क्योंकि इसका पास पर्सेंटेज बहुत कम है. यही वजह है कि हर साल हजारों छात्र असफल हो जाते हैं.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version