Harshad Chopra: रितेश देशमुख और फराह खान का रियलिटी शो लॉकअप 2 अब जल्द ही खत्म होने वाला है. 5 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले हैं. शो को उसके 5 टॉप फाइनलिस्ट भी मिल गए हैं. लेकिन इस हर्षद चोपड़ा का नाम शामिल नहीं है. हालांकि, हर्षद शो के पहले फाइनलिस्ट बने थे. लेकिन अब वो शो से बाहर हो चुके हैं. दरअसल, बीते एपिसोड में हर्षद के एक फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने शिवांगी जोशी को फाइनलिस्ट बनाने के लिए अपनी जगह कुर्बान कर दी. हालांकि, उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स ने रोकने की काफी कोशिश की. अब हर्षद ने अपने इस फैसले और अपनी जर्नी पर खुलकर बात की है,
हर्षद चोपड़ा ने शो से बाहर आने के बाद तेजस्वी प्रकाश के साथ बातचीत की है. इसमें उन्होंने कहा है कि वो अपना ये साइड शो में नहीं दिखना चाहते हैं. इसके अलावा एक्टर ने अपनी गेम को लेकर भी कई बातें बताई हैं. चलिए जान लेते हैं हर्षद ने क्या-क्या बताया है?
ये भी पढ़ें: Ohanna Shivanand: क्या टीवी पर कमबैक करेंगी डॉ. रिद्धिमा? ओहाना शिवानंद ने बता दिया
अपनी जर्नी को लेकर क्या बोले हर्षद?
तेजस्वी प्रकाश ने हर्षद ने कहा कि उन्हें लगता था कि वो शो से बाहर हो जाएंगे. इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा- मेरा गेम यही था कि मेरा गेम कुछ नहीं है. मुझे लगता है कि ये वो शो है जहां आपको आपका असली वर्जन दिखाना होता है. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग कैसे रिएक्ट करेंगे. बस मुझे एक ही बात का अफसोस रहेगा कि मुझे मेरा इमोशनल साइड शो में दिखा, जो मुझे नहीं दिखाना था.
तेजस्वी ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि हर्षद चोपड़ा शो में खूब रोए और कई बार भावुक होते नजर आए. इस पर हर्षद भी हंस पड़े. तेजस्वी ने आगे कहा कि उन्हें लगा कि शो में हर्षद ने अपना गेम कम खेला और शिवांगी जोशी की ढाल बनकर ज्यादा नजर आए. इस पर हर्षद ने जवाब देते हुए कहा, “हम काफी समय से दोस्त हैं. जब हम 15-16 लोगों के साथ उस माहौल में पहुंचे, जहां खाने की भी कमी थी, तो हालात ऐसे बन गए कि हमने आगे क्या होगा, इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा.”
‘लॉक अप 2’ का ग्रैंड फिनाले
‘लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं. शो का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त हो रहा है. फाइनलिस्ट की लिस्ट में शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे और राम कपूर शामिल हैं. शो के विजेता को 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी. ऐसे में अब देखना है कि शो का विनर कौन बनता है?
ये भी पढ़ें: Ramayan: न यश, न रणबीर और न ही सनी देओल ये है रामायण का सबसे अमीर एक्टर, 1000 करोड़ से ज्यादा है नेटवर्थ
