Imran Khan: 10 साल बाद इमरान खान की वापसी, नेटफ्लिक्स की ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ करेंगे कमबैक

Imran Khan: 10 साल बाद इमरान खान की वापसी, नेटफ्लिक्स की ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ करेंगे कमबैक

Imran Khan New Movie: आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं. बतौर लीड हीरो उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ (2015) थी, जिसमें उनके साथ कंगना रनौत थीं. हालांकि, इसी साल रिलीज हुई ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में वो कैमियो करते दिखे थे. अब करीब 10 साल बाद एक्टर इमरान खान ने फिल्मों में अपनी वापसी का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. उन्होंने बताया कि नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ में वो लीड रोल में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है.

इमरान खान ने कंफर्म किया कि वो ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ के साथ फिल्मों में कमबैक कर रहे हैं. ये एक ग्रोन-अप रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसमें उनके साथ गुरफतेह पीरजादा भी नजर आएंगे. फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है और साल के आखिर में रिलीज की जाएगी. आइए जानते हैं इस प्रोजेक्ट को लेकर इमरान खान ने और क्या कुछ बताया है.

इमरान खान की नई फिल्म

एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इमरान खान ने बताया कि ये फिल्म उनकी जिंदगी के मौजूदा दौर को दिखाती है.अपनी नई फिल्म को कंफर्म करते हुए इमरान खान ने कहा, “मैंने अभी-अभी अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी की है. ये 10 साल में मेरी पहली फिल्म है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है. इसका नाम ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ है. ये नेटफ्लिक्स के लिए बनाई गई है और इस साल के आखिर में रिलीज होगी. ये एक ग्रोन-अप रोमांटिक कॉमेडी है, जो मेरी मौजूदा उम्र और जिंदगी के हिसाब से है.”

भूमि पेडनेकर बनेंगी हीरोइन?

इमरान खान के इस ऐलान के साथ ही उनके कमबैक को लेकर पिछले कई सालों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है. ‘कट्टी बट्टी’ के बाद उन्होंने फिल्मों से लंबा ब्रेक ले लिया था. इस दौरान वो बड़े पर्दे से दूर रहे और सिर्फ कभी-कभार पब्लिक इवेंट्स या मीडिया में नजर आए. फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि, इमरान खान ने इसे एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी बताया है. बताया जा रहा है कि ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ में इमरान खान के साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म की स्क्रिप्ट दानिश असलम ने लिखी है और वो इमरान और एक कॉमन फ्रेंड के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे.

इमरान खान ने बतौर लीड एक्टर साल 2008 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में थीं.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit