
IPL Points Table 2026 (Updated), After Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians Match: आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में लगातार उथल-पुथल जारी है. प्लेऑफ में किन चार टीम को जगह मिलेगी, ये तो अभी तक साफ नहीं हो सका है लेकिन इतना साफ हो गया है कि दो टीम इस रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं. रविवार 10 मई को हुए डबल हेडर में दो टीमों का टूर्नामेंट से पत्ता साफ हो गया. दिन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया और इस तरह LSG इस सीजन से पूरी तरह बाहर हो गई. वहीं अगले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार के साथ ही 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सफर भी खत्म हो गया.
CSK ने राजस्थान को पछाड़ा
रविवार को खेला गया पहला मैच हाई स्कोरिंग रहा, जिसमें चेपॉक स्टेडियम में मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी ओवर में 204 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज की. चेन्नई की इस सीजन में ये छठी जीत थी. इसके साथ ही टीम ने छठे स्थान से छलांग लगाकर 5वां स्थान हासिल कर लिया. इस रेस में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने राजस्थान रॉयल्स को छठे स्थान पर धकेल दिया. दोनों टीम 12-12 पॉइंट्स के साथ बराबरी पर हैं लेकिन नेट रनरेट में CSK (0.185) ने राजस्थान (0.082) पर बढ़त हासिल की है.
RCB फिर बनी नंबर-1
वहीं अगला मैच रायपुर में खेला गया, जो पहले मैच से बिल्कुल उल्टा रहा. इसमें मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 166 रन ही बनाए. मगर इसे हासिल करने में भी बेंगलुरु के पसीने छूट गए और आखिरी ओवर में किसी तरह RCB ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस तरह लगातार 2 मैच हारने के बाद मौजूदा चैंपियन ने फिर जीत का स्वाद चखा. बेंगलुरु की 11 मैच में ये 7वीं जीत थी और इस तरह टीम 14 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान से छलांग लगाकर पहले स्थान पर पहुंच गई. बेंगलुरु के अब सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बराबर 14 पॉइंट्स हैं लेकिन NRR के मामले में RCB ने बाकी दोनों को पीछे छोड़ दिया.
पॉइंट्स टेबल का पूरा हाल आप इस टेबल में देख सकते हैं-