Ira Khan: छात्रों का मुद्दा अब देश का मुद्दा बन गया है. कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और अब तो सेलेब्स भी खुलकर इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं. सलमान खान से लेकर करीना कपूर और आलिया भट्ट ने छात्रों के साथ हुए बर्ताव पर नाराजगी जाहिर की है. लेकिन अब तक बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान की लाडली इरा खान ने छात्रों के मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई थी. हालांकि, बीते दिन इरा ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने मुद्दे पर कुछ न बोलने की वजह बताई है.
उन्होंने कहा है सबसे पहली बात यह है कि मुझे लगा कि मेरे पास ऐसा कुछ नहीं है जो इस बातचीत में कोई नया या सार्थक योगदान दे सके. इसकी एक वजह यह भी है कि मैंने खुद को इस पूरे घटनाक्रम से भावनात्मक रूप से दूर रखा. चलिए जान लेते हैं इस वीडियो में इरा ने क्या कुछ बोला है?
इरा खान ने छात्रों के मुद्दे पर तोड़ी चुप्पी
इरा खान ने वीडियो जारी कर बता दिया है कि आखिर अब तक वो छात्रों के मुद्दे पर चुप क्यों थी. इरा ने वीडियो में कहा- मैंने इस मुद्दे पर इसलिए कुछ नहीं कहा क्योंकि मुझे लगा कि मेरे बोलने से शायद कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा. मैं जानबूझकर खबरों और सोशल मीडिया से दूरी रखती हूं, क्योंकि ऐसी चीजें मुझे मानसिक रूप से बहुत परेशान कर देती हैं. इसलिए मैं अपनी एनर्जी उन बातों पर लगाती हूं, जिन पर अपने लेवल पर कुछ कर सकती हूं.
जब मेरी कज़िन के प्रदर्शन में शामिल होने की खबर मिली, तो मैं घबरा गई थी. उनके सुरक्षित होने का पता चला तो राहत मिली. तब मुझे एहसास हुआ कि इस पूरे मामले को लेकर भावनाएं तो हैं, लेकिन मैं उन्हें खुलकर महसूस नहीं कर पा रही थी.
इरा ने आगे कहा कि, अगर मेरी चुप्पी से किसी को लगा कि मुझे इस मुद्दे की परवाह नहीं है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. मुझे छात्रों की चिंता है. मैं परीक्षा के दबाव को शायद पूरी तरह न समझ पाऊं, लेकिन इतना जरूर समझती हूं कि यह सिर्फ परीक्षा का नहीं, बल्कि अपनी बात रखने और सुने जाने के अधिकार का भी सवाल है.
मुझे उम्मीद है कि यह पूरा मामला जल्द सुलझे और किसी को भी मानसिक, भावनात्मक या शारीरिक तकलीफ कम से कम झेलनी पड़े. मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि मुझे आपकी परवाह है, मैं आपकी बात सुन रही हूं.”
ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor On Neet Protest: देश के यूवा को सवाल पूछने का हक हैशाहिद कपूर ने छात्रों के समर्थन में कही ये बात
