Janhvi Kapoor OTT Debut: जाह्नवी कपूर इन दिनों साउथ सिनेमा में अपने कदम मजबूत करने में लगी हुई हैं. राम चरण के साथ फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आने के बाद अब एक्ट्रेस को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि जान्हवी साउथ की फिल्मों से वाहवाही बटोरने के बाद साउथ की वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी कपूर जल्द ही तमिल इंडस्ट्री में अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं. वो नेटफ्लिक्स की अपकमिंग सीरीज ‘कुरथी’ में नजर आ सकती हैं. बताया जा रहा है कि ‘कुरथी’ का डायरेक्शन मशहूर फिल्ममेकर सरकुनम करेंगे.
‘कुरथी’ के शो रनर की जिम्मेदारी डायरेक्टर पा. रंजीत संभालेंगे. दोनों ही फिल्ममेकर्स अपने अलग तरह के सिनेमा के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में जाह्नवी कपूर की इस सीरीज से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं. हालांकि, सीरीज में जाह्नवी किस तरह के किरदार में नजर आएंगी, इसे लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
जाह्नवी कपूर आखिरी बार राम चरण स्टारर ‘पेद्दी’ में नजर आई थीं, जो 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘पेद्दी’ के जरिए साउथ सिनेमा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद अब जाह्नवी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी तमिल ऑडियंस के बीच पहुंचने की तैयारी में हैं.
हालांकि, ‘पेद्दी’ के बाद जाह्नवी कपूर के पास प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है. एक्ट्रेस आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी. उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘दोस्ताना 2’, ‘लग जा गले’, एक अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म, ‘देवरा पार्ट 2’ और ‘राका’ शामिल हैं. यानी जाह्नवी कपूर आने वाले समय में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ और ओटीटी, तीनों जगह धमाका करने वाली हैं.
