Jasmine Sandlas: ये हैं मेरे सजना… ‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने की सगाई, स्टेज पर कराया मंगेतर का दीदार

Jasmine Sandlas Engagement: पंजाबी-बॉलीवुड सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने बीते रोज 11 जुलाई को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कॉन्सर्ट किया. इस दौरान हजारों की भीड़ सिंगर की आवाज सुनने के लिए पहुंची. लेकिन जैस्मिन ने अपने फैंस को ही बड़ा सरप्राइज दे दिया. ‘धुरंधर’ के गाने ‘जाइए सजना’ से सुर्खियां बटोर रहीं जैस्मिन ने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपनी सगाई का ऐलान कर दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने पहली बार अपने मंगेतर को भी हजारों लोगों के सामने स्टेज पर बुलाकर सबसे मिलवाया. इस दौरान सिंगर ने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

दिल्ली में अपने ‘ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन सैंडलस ने परफॉर्मेंस को अचानक बीच में ही रोक किया, जिसके बाद उन्होंने कहा कि वो किसी खास इंसान को स्टेज पर बुलाना चाहती हैं. इसके बाद जैस्मिन ने अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते हुए अपने इंगेजमेंट का खुलासा किया. इतना ही नहीं, सिंगर ने लाइव शो में अपने मंगेतर से प्यार का इजहार भी किया.

जैस्मिन सैंडलस ने की सगाई

जैस्मिन सैंडलस ने अपने मंगेतर को स्टेज पर बुलाया और सबके सामने कहा, “ये हैं मेरे सजना.” दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और जैस्मिन ने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी दिखाई. ये मूमेंट देखते ही कॉन्सर्ट में मौजूद फैंस ने तालियां बजानी शुरू कर दी. जैस्मिन ने अपने मंगेतर को चौधरी साहब कहते हुए फैंस से इंट्रोड्यूस कराया. इसके बाद जैस्मिन स्टेज पर सबके सामने मंगेतर से प्यार का इजहार करती हुई नजर आईं और फिर कपल ने एक दूसरे को गले भी लगाया.

जैस्मिन कब करेंगी शादी?

हालांकि, जैस्मिन ने अपने मंगेतर का नाम या उनके बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की. लेकिन उनके इस सरप्राइज ने फैंस को काफी खुश कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है और फैंस उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. जैस्मिन इन दिनों अपने ‘ड्रीम गर्ल इंडिया टूर 2026’ के दौरान अलग-अलग शहरों में लाइव परफॉर्म कर रही हैं. सगाई के ऐलान के बाद उनके फैंस अब उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version