June 2026: इन गुमनाम नायकों को आपने दी पहचान

  1. 12 सालों से ठेले में पानी ढोकर हरियाली बचाने वाले बनारस के “ऑक्सीजन बाबा” को नगर निगम ने भेंट किया टोटो रिक्शा!

    धन्यवाद बनारस के “ऑक्सीजन बाबा” गोपाल जी पिछले 12 सालों से ठेले में पानी ढोकर हजारों पौधों को जीवन दे रहे हैं। जिन पौधों को लोग लगाकर भूल जाते हैं, उन्हें वे हर दिन अपने समर्पण से सींचते हैं।

    https://www.facebook.com/share/v/1EHRCWDrYk/

    The Better India, Hindi के ज़रिए उनकी कहानी आप तक पहुंची, और आपके प्यार, शेयर और समर्थन की वजह से ही आज इसका असर ज़मीन पर दिख रहा है।नगर निगम ने उनके इस समर्पण को सम्मान देते हुए उन्हें अब टोटो रिक्शा भेंट किया है, जिससे उनका हरियाली का यह सफर और भी आसान हो गया है।यह सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान के जज़्बे का सम्मान है जिसने बिना किसी स्वार्थ के प्रकृति की सेवा को अपना जीवन बना लिया।यह बदलाव आप सभी की भागीदारी से संभव हुआ है। आपकी एक शेयर, एक पढ़ाई और एक समर्थन भी किसी की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है।

    धन्यवाद, इस सफर का हिस्सा बनने के लिए!

    2.ज़रूरतमंद बच्चों को मुफ़्त शिक्षा देती पायल शाह को देशभर से मिला सहयोग

    The Better India Gujarati ने अहमदाबाद की पायल शाह की प्रेरणादायक कहानी साझा की थी। पायल शाह अनमोल मोती फाउंडेशन चलाती हैं, जहां वे कई ज़रूरतमंद बच्चों को मुफ़्त शिक्षा देती हैं। इसके अलावा, वे भीख मांगने वाले और बेसहारा लोगों को भोजन, कपड़े और ज़रूरी मदद भी पहुंचाती हैं।

    जब उनकी सेवा की कहानी The Better India Gujarati पर Publish हुई, तो लोगों का प्यार देशभर से उमड़ पड़ा। उनकी पहल को पहचान मिली और कई लोगों ने आगे बढ़कर सहयोग किया।

    हाल ही में, कपड़े सिलाई करके परिवार चलाने वाले एक पिता की बेटी को संस्था की ओर से नोटबुक्स और एक छोटा-सा आर्थिक सहयोग (चेक) दिया गया। इतना ही नहीं, अब देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग उनके स्कूल और संस्था का काम देखने भी पहुंच रहे हैं।

    आपके एक शेयर और सहयोग से किसी गुमनाम नायक की ज़िंदगी और उसके मिशन को नई उड़ान मिल सकती है।

     

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version