साउथ दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक पांच मंजिला इमारत अचानक गिर गई. हादसे के समय ग्राउंड फ्लोर पर कोचिंग सेंटर चल रहा था, जबकि ऊपरी मंजिलों पर काम भी हो रहा था. आशंका है कि कुछ छात्र और मजदूर मलबे में फंसे हो सकते हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड और बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. अब तक 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.