
Lock Upp 2 Latest Update: एकता कपूर का रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट और ड्रामे की वजह से चर्चा में बना हुआ है. लगातार इसमें नए-नए टर्न्स आ रहे हैं. अब शो को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. बीते हफ्ते शो से योगेश रावत बाहर हो गए थे, वहीं हाल ही में हर्षद चोपड़ा का भी इससे पत्ता कट गया. लेकिन लेटेस्ट स्पॉइलर से पता चला है कि शो में हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की एक बार फिर एंट्री होने वाली है. दोनों की वापसी से शो का पूरा गेम बदल सकता है और कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला पहले से ज्यादा दिलचस्प होने की उम्मीद है.
‘लॉकअप 2‘ के लेटेस्ट एपिसोड के आने से पहले ही उसके स्पॉइलर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं. अब हाल ही में सामने आईं कुछ क्लिप्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत शो में सॉल्जर्स के तौर पर वापसी करेंगे. अगर ये स्पॉइलर सच साबित होते हैं, तो उनकी वापसी से शो में दो एलिमिनेशन हो सकते हैं यानी दो कंटेस्टेंट्स बाहर किए जा सकते हैं.
लॉकअप में हर्षद-योगेश की वापसी?
‘लॉकअप 2’ को अपकमिंग एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर कई स्पॉइलर सामने आए हैं. लेटेस्ट प्रोमो में दो नकाबपोश सॉल्जर्स घर में घुसते हुए दिख रहे हैं. उनको इंट्रोड्यूस करते हुए रितेश देशमुख कहते हैं कि वो “कंटेस्टेंट्स को सेफ महसूस कराने के लिए नहीं, बल्कि अनसेफ महसूस कराने के लिए आए हैं.” इसके बाद प्रोमो में वो दोनों सॉल्जर्स अपना मास्क हटाते हुए दिखते हैं. लेकिन उनका चेहरा अभी रिवील नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें – टीवी सीरियल में अटक गए हो अपूर्वा मखीजा ने उड़ाया शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा का मजाक
Lock Upp Promo:
Yogesh Rawat and Harshad Chopda re-enter.
#LockUpp2 #LockUpp #YogeshRawat pic.twitter.com/PFUvGBhWNZ
— Digital News Hub (@digital_newshub) July 25, 2026
हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, शो में मास्क पहनकर आने वाले दो लोग हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये दोनों शो में दोबारा एंट्री करेंगे और अलग-अलग टास्क में धीरज धूपर और सूफी मोतीवाला को चुनौती देंगे. स्पॉइलर के मुताबिक, हर्षद और योगेश जीत जाते हैं, जिसके चलते धीरज और सूफी को रियलिटी शो से बाहर होना पड़ता है. हालांकि, अभी तक इन स्पॉइलर्स की कंफर्मेशन नहीं हुई है.
Lock Upp Promo: