मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर घमासान मच गया है. दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस पूरे मामले को “मिलीभगत की चोरी” करार देते हुए न सिर्फ राज्य सरकार और चुनाव आयोग, बल्कि सुप्रीम कोर्ट पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, भाजपा ने इसे न्यायपालिका का अपमान बताते हुए दिग्विजय सिंह पर तीखा पलटवार किया है.