मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है. IMD ने जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे में श्योपुर, मुरैना, भिंड, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है.
