मुंबई के मानखुर्द में रविवार रात करीब 8:30 बजे एक तीन मंजिला चॉल का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया. इस दर्दनाक हादसे में 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई. मलबे की चपेट में दो-तीन घर पूरी तरह से आ गए, जिसकी वजह से कई और लोगों के मलबे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.