‘NMACC भारत के टैलेंट को पूरी दुनिया में पहुंचा रहा’, तीसरी वर्षगांठ पर बोलीं नीता अंबानी

Nita Ambani: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के तीसरे बर्षगांठ को संबोधित किया. उन्होंने NMACC के तीन सफल वर्ष पूरे होने पर हमारी संस्कृति के तीन के महत्व के बारे में बात की. उन्होंने कहा हमारे संस्कृति में तीन का विशेष महत्व है, जैसे त्रिमूर्ति ब्रह्मा, विष्णु, महेश; देवी मां सरस्वती, महालक्ष्मी और महाकाली; और त्रिवेणी गंगा, यमुना, सरस्वती. सेंटर की शुरुआत में यह वादा किया गया था कि भारत की श्रेष्ठ कला और संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाया जाएगा और दुनिया की बेहतरीन कला को भारत में लाया जाएगा. इसी संकल्प के साथ भारतीय कलाकारों और कारीगरों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है. तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर सभी का धन्यवाद किया गया. यह कामना व्यक्त की गई कि भारत की विरासत, संस्कृति और धरोहर दूर-दूर तक फैले. अंत में ‘धन्यवाद, जय श्री कृष्णा’ के साथ संदेश समाप्त होता है.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version