कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन उदयपुर में शादी कर रहे हैं. दोनों 11 जनवरी को सात फेरे लेंगे. शादी के पहले की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं. बीते दिनों संगीत और हल्दी सेरेमनी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए. इन प्री-वेडिंग फंक्शन में कृति सेनन ने अपने डांस से महफिल लूट ली.
कृति सेनन की शादी बहन नुपूर की शादी में शामिल होने के लिए स्टार्स भी उदयपुर पहुंच रहे हैं. सेटरडे को कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने उदयपुर में हो रहे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की. इस तस्वीर में कबीर के साथ ‘स्त्री 2’ के डायरेक्टर अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजान भी नजर आए.
कबीर बहिया के अलावा, बेस्ट फ्रेंड मोनी रॉय और दिशा पाटनी भी नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच गई हैं. दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर उदयपुर से क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं.
दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर कीं, जिनमें वो एक ब्लू कलर की डीप नेक ड्रेस पहने नजर आईं. इन तस्वीरों में दिशा कमाल लग रही थीं. दिशा की ये तस्वीरें उदयपुर के फेयरमोंट पैलेस की हैं, जहां नुपूर और स्टेबिन शादी कर रहे हैं.
इनके अलावा, मोनी रॉय ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर कीं, जिनमें वो दिशा पाटनी के साथ नजर आ रही हैं. स्टोरी पर मोनी ने लिखा – Hey Bestie. वहीं, इसके अगली फोटो में मोनी रॉय ने दिशा के साथ मिरर सेल्फी शेयर की.




