Ram Charan Film: ये होगी राम चरण की अगली फिल्म की हीरोइन? जो यश-जूनियर NTR के साथ मचा रही धमाल

Ram Charan Film: साउथ एक्टर राम चरण की अगली फिल्म का हर किसी को इंतजार है, पर फिलहाल सर्जरी के बाद वो बेड रेस्ट पर हैं. जल्द ही आगे की तैयारियां शुरू कर देंगे. इसी साल राम चरण की ‘पेद्दी’ रिलीज हुई है, जिसे फैन्स का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला. साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली है. ऐसे में राम चरण और सुकुमार की RC17 को लेकर लंबे वक्त से तगड़ा बज बना हुआ है. पर लगता है कि अबतक एक्टर के अलावा किसी को भी फिल्म के लिए कास्ट नहीं किया गया है. तभी फीमेल लीड के लिए कई एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है. इसी बीच पिक्चर को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है. जिससे पता लगा कि राम चरण के साथ रुक्मिणी वसंत को फाइनल किया जा सकता है.

राम चरण की सर्जरी हुई है, जिससे वो अभी रिकवर कर रहे हैं. एक्टर को अभी ठीक होने में कुछ वक्त लगेगा. हालांकि, जल्द ही सुकुमार के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म RC17 की शूटिंग शुरू करेंगे. हाल ही में तेलुगु 360 पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और टीम लीड एक्टर्स और टेक्नीशियन्स को फाइनल करने में लगी हुई है. इसी बीच लेटेस्ट खबरों से पता लगा कि हीरोइन के रोल के लिए कन्नड़ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत से बातचीत चल रही है. अब क्योंकि रुक्मिणी पहले ही जूनियर NTR की फिल्म ‘ड्रैगन’ में लीड रोल कर रही हैं, तो उन्होंने अभी तक कोई दूसरा प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है.

क्या रुक्मिणी को किया जाएगा फाइनल?

रुक्मिणी वसंत जल्द ही यश की ‘टॉक्सिक’ में दिखने वाली हैं, उनका बेशक लीड रोल नहीं है. पर वो अहम रोल करती नजर आएंगी. साथ ही जूनियर NTR की फिल्म DRAGON से एक्ट्रेस का पहला लुक सामने आ चुका है, जो काफी बढ़िया है. दरअसल अब एक्ट्रेस को एक और फिल्म के लिए पहली पसंद बताया जा रहा है. नई रिपोर्ट में ऐसी चर्चा है कि राम चरण की अगली फिल्म के लिए अभी रुक्मिणी वसंत से बातचीत की जा रही है. जल्द ही सब कुछ तय हो जाएगा और शूटिंग शुरू होने से पहले टीम ऑफिशियल ऐलान भी कर देगी. दरअसल म्यूजिक कंपोजर को लेकर भी बातचीत चल रही है.

दरअसल ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. साथ ही कहा जा रहा है कि RC17 एक स्टाइलिश एक्शन ड्रामा फिल्म होगी, जिसे एकदम सुपर स्पीड अंदाज में कंप्लीट किया जाएगा.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version