Ramadan 2026: इफ्तार में घोलें जायके का जादू, देहरादून की मुनीजा से सीखें घर पर ‘चिकन कोफ्ता’ बनाने की आसान रेसिपी

Ramadan 2026: रमजान के मुकद्दस महीने में इफ्तार के दस्तरख्वान की रौनक बढ़ाने के लिए देहरादून की मुनीजा ने घर पर ही रेस्तरां जैसे चिकन कोफ्ते बनाने की खास रेसिपी साझा की है. इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले चिकन कीमे में बारीक पिसे हुए भुने चने, खसखस, अदरक-लहसुन पेस्ट, गरम मसाला, लाल मिर्च, हरी मिर्च, कटा प्याज और हरा धनिया मिलाकर छोटे-छोटे मुलायम कोफ्ते तैयार कर लें. ग्रेवी बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल गरम कर जीरा चटकाएं, फिर प्याज और अदरक-लहसुन के पेस्ट के साथ हल्दी, लाल मिर्च व नमक डालकर मसाला भूनें. मसाला तेल छोड़ने लगे तो आवश्यकतानुसार पानी डालें और उबाल आने पर तैयार कोफ्ते सावधानी से डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं, अंत में हरे धनिए से सजाकर इसे गर्मागर्म रोटी या रुमाली परांठे के साथ सर्व करें.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version