Tiger Shroff Remo D Souza Movie: टाइगर श्रॉफ के पास इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनपर वो काम कर रहे हैं. हालांकि, इन दिनों उनकी रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बन रही अनटाइटल्ड एक्शन एंटरटेनर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है. पिछले कुछ समय से इस फिल्म को लेकर लगातार नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. पहले एल्विश यादव और अभिषेक बनर्जी की एंट्री की खबर आई, वहीं अब फिल्म के स्टारकास्ट में दो और नाम जुड़ गए हैं. इसके साथ ही ये प्रोजेक्ट अपने दमदार कास्ट की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है.
रेमो डिसूजा की अपकमिंग अनटाइटल्ड एक्शन एंटरटेनर फिल्म की स्टारकास्ट लगातार बड़ी होती जा रही है. अब तक इस प्रोजेक्ट से पांच बड़े नाम जुड़ चुके हैं. टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव के बाद अब एक्ट्रेस नुसरत भरूचा और पश्मीना रोशन की भी फिल्म में एंट्री हो गई है. इस तरह फिल्म की कास्ट और भी मजबूत हो गई है.
टाइगर श्रॉफ- रेमो डीसूजा की फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का निर्माण नीरज तिवारी और विक्की जैन मिलकर कर रहे हैं. ये विक्की जैन के नए प्रोडक्शन हाउस VJ Frames की पहली फिल्म भी होगी. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक पूरी स्टारकास्ट का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसे बड़े स्तर की कमर्शियल एक्शन एंटरटेनर के तौर पर तैयार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें – टाइगर श्रॉफ Vs विद्युत जामवाल? एक्शन पैक्ड फिल्म की तैयारी, अनुभव सिन्हा करेंगे डायरेक्ट
दूसरी बार बनी जोड़ी
टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा दूसरी बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ने सुपरहीरो फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ में साथ काम किया था, जो साल 2016 में रिलीज हुई. वहीं, ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पश्मीना रोशन भी अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गई हैं. इससे पहले नुसरत भरूचा के फिल्म से जुड़ने की खबर सामने आ चुकी थी. बताया जा रहा है कि फिल्म में पश्मीना रोशन लीड किरदारों में नजर आएंगी, जबकि नुसरत भरूचा को-लीड रोल निभाएंगी. हालांकि, पश्मीना का किरदार लीड होगा या सपोर्टिंग, इसे लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है.
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी फ्रेश स्टारकास्ट है. नुसरत भरूचा और पश्मीना रोशन पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. वहीं, दोनों पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ भी काम करती नजर आएंगी. इसके अलावा टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव की तिकड़ी भी पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखाई देगी. अलग-अलग बैकग्राउंड से आने वाले इन कलाकारों का ये कॉम्बिनेशन फिल्म को और दिलचस्प बना रहा है.
यह भी पढ़ें – टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म में रकुल प्रीत सिंह की एंट्री, ये एक्ट्रेस भी होगी साथ, कब शुरू होगी शूटिंग?
सबके लिए खास है फिल्म
ये प्रोजेक्ट फिल्म विक्की जैन के लिए भी खास है, क्योंकि वो VJ Frames के जरिए बतौर फिल्म प्रोड्यूसर डेब्यू कर रहे हैं. विक्की ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस की अनाउंसमेंट की थी. दूसरी ओर, एल्विश यादव के लिए भी ये प्रोजेक्ट उनके एक्टिंग करियर का बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि इस फिल्म में वो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं.
फिलहाल इसकी कहानी को पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. अब तक टाइगर श्रॉफ, नुसरत भरूचा, पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव जैसे पांच बड़े नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़ चुके हैं. आने वाले महीनों में मेकर्स फिल्म के टाइटल, कहानी और रिलीज डेट से जुड़ी बाकी जानकारियां भी शेयर कर सकते हैं.
