Sehban Azim: CJP प्रोटेस्ट में छात्रों पर लाठीचार्ज, सपोर्ट में आए इस टीवी एक्टर को भी पुलिस ने पीटा, अब बोले- मुझे कई बार मारा

Sehban Azim: CJP प्रोटेस्ट में छात्रों पर लाठीचार्ज, सपोर्ट में आए इस टीवी एक्टर को भी पुलिस ने पीटा, अब बोले- मुझे कई बार मारा

Sehban Azim: जंतर-मंतर पर हुए CJP प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए बल प्रयोग के बाद सेलेब्स ने भी इसकी आलोचना की है. एक्टर्स का मानना है कि लोकतंत्र में छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनसे प्रशासन को बात करनी चाहिए. जहां कुछ लोग लगातार इस मामले में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. तो टीवी से लेकर फिल्मों तक… कई ऐसे एक्टर्स भी थे, जो दिल्ली पहुंचकर ही छात्रों को सपोर्ट कर रहे थे. CJP प्रोटेस्ट में छात्रों को सपोर्ट करने टीवी एक्टर Sehban Azim भी पहुंचे थे. जिन्हें पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पीटा और अब एक्टर ने खुद इस बारे में बात की है. सेहबान अजीम ने बताया कि- ”कई बार लाठियों से मारा गया, जिससे घायल हो गए हैं.”

टीवी सीरियल ‘तुझसे है राब्ता’ के सहबान अजीम ने मिड डे से बातचीत की. इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि ”वो नजारा बहुत ही दुखद था. मैं छात्रों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गया था और मुंबई से मेरी दो फीमेल फ्रेंड्स आई थीं. उन्हें लाठीचार्ज से बचाने के दौरान मुझे चोट लग गई. मेरा हाथ सूज गया है. उन्होंने मेरे हाथ, पैर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर कई बार लाठियां मारीं.”

सेहबान अजीम का बड़ा खुलासा

टीवी एक्टर सेहबान अजीम ने दावा किया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जंतर-मंतर पर तय जगह तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया था. वो बताते हैं- ”जंतर-मंतर के अंदर तक भी हम नहीं पहुंच पाए थे, जहां असल में प्रदर्शन किया जा रहा था. चारों तरफ पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए थे और हमें बीच में फंसाकर पीटना शुरू कर दिया. उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं थी कि वो किसे पीट रहे हैं. चाहे छोटे बच्चे हों, महिलाएं हों या कोई और.” इस दौरान उन्होंने पुलिस पर जान-बूझकर छात्रों पर हमला करने का आरोप लगाया. वो कहते दिखे कि- ”वो बस यही चाहते थे कि हम सब वहां से चले जाएं और ऐसा लगा कि पूरा लाठीचार्ज जान-बूझकर किया गया था.”

Tv Actor

टीवी एक्टर सेहबान अजीम

एक्टर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खैर, करण कुंद्रा और एल्विश यादव समेत कई टीवी सेलेब्रिटीज ने भी विरोध-प्रदर्शनों के सपोर्ट में आवाज उठाई है. एल्विश ने लिखा- ”मैं न तो BJP का समर्थक हूं और न ही कांग्रेस का. लेकिन छात्रों के साथ जो हो रहा है, वह पूरी तरह गलत है.” दूसरी ओर जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो शेयर करते हुए शोएब इब्राहिम ने दिल तोड़ने वाली इमोजी शेयर की.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit