फिल्म के लीड स्टार टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन के रोल में नजर आएंगे. वो इस फिल्म के सबसे महंगे स्टार में से एक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस फिल्म के लिए 20 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹174 करोड़ फीस मिली है.
मार्क रफालो इस फिल्म में ब्रूस बैनर (हल्क) की भूमिका निभा रहे हैं. मार्क दूसरे नंबर पर हैं जिन्हें फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस मिली है. टॉप के बाद मार्क को 12 मिलियन डॉलर यानी लगभग 104.4 करोड़ रुपये फीस मिलने की जानकारी है.
जेंडाया एक बार फिर एमजे (मिशेल जोन्स) के किरदार में दिखाई देंगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें 8 मिलियन डॉलर यानी करीब 69.6 करोड़ रुपये फीस मिली है.
जॉन बर्नथल इस फिल्म में फ्रैंक कैसल (द पनिशर) की भूमिका निभा रहे हैं. उन्हें 6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 52.2 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबर है.
सैडी सिंक फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं. उन्हें 4 मिलियन डॉलर यानी करीब 34.8 करोड़ रुपये फीस दी गई है.
माइकल मैंडो एक बार फिर मैक गार्गन (स्कॉर्पियन) के रोल में नजर आएंगे. उन्हें 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 26.1 करोड़ रुपये फीस मिलने की जानकारी सामने आई है.
जैकब बैटलॉन फिल्म में नेड लीड्स, यानी पीटर पार्कर के सबसे करीबी दोस्त का किरदार निभा रहे हैं. उन्हें 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 17.4 करोड़ फीस मिल रही है.
ट्रामेल टिलमैन फिल्म में बिल (Bill) नाम के किरदार में दिखाई देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 8.7 करोड़ फीस मिली है.







