TV9 Satta Sammelan में CM धामी का राहुल गांधी पर निशाना, कह दी ये बड़ी बात

TV9 Satta Sammelan में CM पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम और शिक्षा व्यवस्था पर लगाए आरोपों पर पलटवार किया. धामी ने कहा कि उत्तराखंड में नकल के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई और 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए. उन्होंने दावा किया कि राज्य में 34 हजार नियुक्तियां हुईं और किसी में नकल का मामला सामने नहीं आया. धामी ने राहुल गांधी पर व्यवहारिक मुद्दों के बजाय राजनीतिक विरोध करने का आरोप लगाया. साथ ही वंदे मातरम, सैनिकों और सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस के रुख पर भी सवाल उठाए.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version