UP में बिजली संकट पर अखिलेश यादव का तंज, योगी सरकार पर साधा निशाना

UP में बिजली संकट पर अखिलेश यादव का तंज, योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और जनहित में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिजली की कमी और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में कथित विफलता को लेकर योगी सरकार पर कटाक्ष किया.

एक्स पर अपने पोस्ट में अखिलेश यादव ने कहा कि बीेजेपी की गलत नीतियों की वजह से यूपी में जो असहनीय बिजली संकट चल रहा है, उसके लिए बिजली विभाग के कनिष्ठ कर्मचारियों या लाइनमैन पर जनता अपना गुस्सा न निकाले. बिजली विभाग के हजारों संविदा कर्मचारियों की छंटनी के बाद वो पहले से ही बहुत दबाव में काम कर रहे हैं.

महा विद्युत आपदा के लिए कौन जिम्मेदार?

दरअसल इस महा विद्युत आपदा के लिए बीजेपी सरकार, बीजेपी के बिजली मंत्री, बीजेपी के सांसद, विधायक, मेयर, पार्षद से लेकर बिजली विभाग के उच्चाधिकारी और भ्रष्ट ठेकेदार जिम्मेदार हैं, जो इस नाकाम सत्ता में अप्रत्यक्ष-प्रत्यक्ष रूप से हिस्सेदार हैं. सवाल-जवाब इन लोगों से किया जाए. अखिलेश यादव ने कहा कि सच तो ये है कि बीजेपी सरकार ने बिजली व्यवस्था को ठप्प कर दिया है. न नई मांग की पूर्ति के लिए जेनरेशन के लिए कोई नया पावर प्लांट लगाया है, न ट्रांसमिशन के लिए नई व्यवस्था की गयी है, न डिस्ट्रीब्यूशन के लिए. ऊपर से स्मार्ट मीटर का महाभ्रष्टाचार भी करेले पर नीम चढ़ा रहा है.

शिकायत करनेवालों को धमका रहे भाजपाई

ये बेहद निंदनीय है कि भाजपाई और उनके संगी-साथी बिजली की शिकायत करनेवालों को धमका रहे है और शिकायतकर्ताओं पर FIR तक हो रही है. अस्पताल तक बिजली के बिना बेहद परेशान हैं. जेनरेटर महंगे डीजल की वजह से शांत हैं. हमारा ये भी आग्रह है कि घर के बड़े बुजुर्गों, बीमारों और बच्चों का विशेष ख्याल रखें और जब भी बिजली आए तो मोबाइल चार्ज कर लें और टार्च तैयार करके रखें.

उन्होंने कहा कि ये भी ध्यान रखें कि अंधेरे का फायदा उठाकर कोई असामाजिक तत्व आपके वाहनों, घर के सामनों पर हाथ न साफ कर जाएं. पशुओं का भी विशेष ध्यान रखें. बिजली की कमी से पीने की पानी का भी सीधा संबंध है, इसलिए पानी भरकर रखें और गर्मी से बचने के लिए पानी पीते रहें.

भाजपा राज, उप्र खस्ताहाल!

अखिलेश यादव ने कहा कि बिजली के नये प्लांट लगाना तो आपके बस में था नहीं, न ही आपकी तंग सोच में. मुंह से ये कह ही देते. कम से कम आप ‘3×660 सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट’ कह सकते थे. इसे सुनने से भी भीषण गर्मी में पीड़ित लोगों को कुछ राहत मिलती. उन्होंने कहा कि सरकार नए बिजली संयंत्र लगाने में असफल रही है. उन्होंने आगे आरोप लगाया बीजेपी के कुराज में उप्र में बिजली की सिर्फ मांग बढ़ रही है या दाम बढ़ रहे हैं, सप्लाई-आपूर्ति नहीं. भाजपा राज, उप्र ख़स्ताहाल!

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit