VIDEO: कांग्रेस अपने पापों का प्रायश्चित करेगी, PM मोदी के स्टेटमेंट के पीछे छिपे मैसेज को समझें

PM Modi Speech Debate: रूबिका लियाकत के शो में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण बिल) को लेकर तीखी बहस देखने को मिला. इसमें केंद्र में पीएम मोदी द्वारा विपक्ष पर किए गए कड़े प्रहार थे. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर बिल को ‘लटकाने, भटकाने और अटकाने’ का आरोप लगाते हुए उन्हें ‘परजीवी’ करार दिया, जो तकनीकी पेंच फंसाकर महिलाओं के अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं. शो के दौरान बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रीति शेखर ने पीएम के बयान का बचाव करते हुए कहा कि एनडीए सरकार महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. बीजेपी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर विपक्ष के इस ‘महिला विरोधी’ चेहरे को बेनकाब करेंगी. इसके जवाब में विपक्षी पैनलिस्ट्स ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी को धरने-प्रदर्शन में अपनी ऊर्जा बर्बाद करने के बजाय सही तरीके से पहले जनगणना और परिसीमन (Delimitation) की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए, जिसके बाद पूरा विपक्ष इस बिल के समर्थन में खड़ा नजर आएगा. पीएम मोदी के विपक्ष पर हमले के बाद देखना होगा कि चुनाव पर इसका क्या असर होता है.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version