Viral: उम्र ढली, वायलिन टूटी, लेकिन जुनून बरकरार, क्या होता है असली टैलेंट…इस वीडियो को देख समझ जाएंगे आप

Viral: उम्र ढली, वायलिन टूटी, लेकिन जुनून बरकरार, क्या होता है असली टैलेंट…इस वीडियो को देख समझ जाएंगे आप

हर शहर की भागदौड़ के बीच कुछ ऐसी कहानियां भी छिपी होती हैं, जो अखबारों की सुर्खियां नहीं बनतीं, लेकिन लोगों के दिलों में जगह जरूर बना लेती हैं.हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही बुजुर्ग कलाकार की कहानी सामने आई, जिसने हजारों लोगों को भावुक कर दिया. कोलकाता की सड़कों पर वायलिन बजाने वाले इस बुजुर्ग शख्स का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. पहली नजर में उन्हें देखकर शायद कोई यह अंदाजा भी न लगा सके कि उनके जीवन में कितनी चुनौतियां हैं.

सफेद बाल, झुर्रियों से भरा चेहरा और हाथों में पुरानी वायलिन लिए यह कलाकार हर दिन लोगों के बीच अपनी कला का प्रदर्शन करता है. लेकिन उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका हुनर है, जो उम्र और हालात दोनों से कहीं बड़ा नजर आता है.

बताया जाता है कि यह बुजुर्ग कलाकार रोज शाम लगभग पांच बजे घर से निकलते हैं और देर रात तक कोलकाता के अलग-अलग इलाकों में वायलिन बजाते हैं. न्यूटाउन बस स्टैंड, डीएलएफ सबवे और न्यूटाउन आर्ट स्ट्रीट जैसी जगहों पर आने-जाने वाले लोग अक्सर उन्हें अपनी मधुर धुनों से माहौल को खास बनाते हुए देख सकते हैं. सड़क किनारे बैठकर संगीत सुनाना ही उनके लिए रोजी-रोटी कमाने का जरिया है.

कमाल है बुजुर्ग के पास टैलेंट

इस कहानी को और भी खास बनाती है उनकी वायलिन. जिस म्यूजिक इंस्टूमेंट के सहारे वह अपना जीवन चला रहे थे, वो पूरी तरह सही हालत में भी नहीं था. वायलिन कई जगह से टूटी हुई थी और उसकी हालत देखकर कोई भी समझ सकता था कि यह काफी पुरानी हो चुकी है. इसके बावजूद जब वह उसे बजाते हैं, तो सुरों की मिठास में कहीं कोई कमी महसूस नहीं होती. उनकी उंगलियां तारों पर इस तरह चलती हैं कि राह चलते लोग कुछ पल के लिए रुकने को मजबूर हो जाते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भी यही देखने को मिला. वीडियो में बुजुर्ग कलाकार पूरी तल्लीनता के साथ वायलिन बजाते नजर आते हैं. उनके चेहरे पर मेहनत की लकीरें साफ दिखाई देती हैं, लेकिन संगीत के प्रति उनका प्यार उससे कहीं ज्यादा मजबूत दिखाई देता है. शायद यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग उनकी कला से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके.

यह भी पढ़ें: Viral Video: अमेजन की नौकरी से ज्यादा पसंद आई ड्राइविंग इसलिए बना ड्राइवर, वजह जानकर लोग कर रहे तारीफ

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर storiesbyaradhana नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने लिखा कि आज के समय में इतनी उम्र में भी किसी का अपने हुनर के प्रति इतना समर्पित रहना काफी मोटिवेशनल है. कुछ लोगों ने कहा कि असली कलाकार वही होता है जो संसाधनों की कमी के बावजूद अपने जुनून को जिंदा रखे. वहीं कई यूजर्स ने बुजुर्ग वायलिन वादक की मदद करने की इच्छा भी जताई.

यहां देखिए वीडियो

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit