Viral Video: किचन में गुस्से में दिखीं वड़ा पाव गर्ल, गुस्से में पति पर फेंक दिया बर्तन

वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित, जो कभी सड़क किनारे वड़ा पाव बेचकर अपनी सादगी और जज्बे से लोगों का दिल जीतने वाली ये महिला एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह उनकी प्रोफेशनल जिंदगी नहीं, बल्कि निजी और भावनात्मक जिंदगी से जुड़ी है. कुछ समय पहले तक सबकुछ सामान्य लग रहा था. लोगों को यही लगता था कि चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा के बीच सब ठीक चल रहा है, लेकिन फिर एक बाद एक कई वीडियो सामने आए, जिसमें वो दोनों एक दूसरे के धोखे का आरोप लगा रहे हैं.

हाल ही में सामने आए कुछ वीडियो और पोस्ट ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है. इन वीडियो के वायरल होते ही लोग हैरान रह गए हैं और चंद्रिका की प्राइवेट लाइफ पर खुलकर चर्चा होने लगी है. वायरल हो रहे वीडियो में चंद्रिका बेहद भावुक नजर आ रही हैं. वह कैमरे के सामने रोते हुए अपने पति पर गंभीर आरोप लगाती दिखाई देती हैं. उनके चेहरे पर दर्द, गुस्सा और टूटन साफ नजर आती है. चंद्रिका खुलकर यह कहती हैं कि उन्हें अपने रिश्ते में धोखा मिला है और वह अब इस सच्चाई को छुपाकर नहीं रख सकतीं. उनका कहना है कि उन्होंने इस रिश्ते में पूरी ईमानदारी निभाई, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ तकलीफ मिली.

अब सामने आया ये वीडियो

चंद्रिका का आरोप है कि उनके पति युगम का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और चैट के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं, जिनके बारे में उनका दावा है कि ये उनके पति और उस महिला के बीच की बातचीत है. इन सब चीजों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगीं. कई लोग चंद्रिका के दर्द को समझते हुए उनके समर्थन में खड़े नजर आए और उन्हें मजबूत रहने की सलाह दी. वहीं, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो इस पूरे मामले को पब्लिसिटी स्टंट या दिखावा बता रहे हैं.

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है, जिसने स्थिति को और ज्यादा गंभीर बना दिया है. इस वीडियो में चंद्रिका किचन में खड़ी दिखाई देती हैं और अपने पति पर गुस्से में चिल्लाती नजर आती हैं. दोनों के बीच तीखी बहस होती सुनाई देती है. वीडियो में युगम यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि जब भी वह कुछ करने या बाहर जाने की कोशिश करते हैं, चंद्रिका बीच में दखल देती हैं. इस बात पर चंद्रिका और ज्यादा भड़क जाती हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: बिना हैंडल की गाड़ी सड़क पर चलाता दिखा बंदा, वीडियो देख यूजर्स को याद आए ट्रैफिक रूल

गुस्से और थकान के मिले-जुले भाव में चंद्रिका कहती हैं, जा घूम, सारा घर मैं संभाल रही हूं. दुकान भी मैं चला रही हूं, घर भी, बच्चा भी. क्या मैं पागल हूं? यह कहते हुए उनका दर्द और झुंझलाहट साफ झलकती है. इसके तुरंत बाद वह गुस्से में किचन में रखा एक बर्तन जमीन पर पटक देती हैं. यह दृश्य देखकर लोग समझ सकते हैं कि उनके मन में कितनी कुंठा और तनाव भरा हुआ है. इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है.

यहां देखिए वीडियो

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version