Viral Video: ब्लैक साड़ी, किलर एक्सप्रेशन के बदौलत लड़की ने स्टेज पर लगाई आग, मूव्स ने लूट ली महफिल, डांस देख झूम उठा पूरा कॉलेज

आजकल स्कूल-कॉलेज के फेयरवेल बस आंखों में आंसू और गले लगकर बाय-बाय बोलने तक नहीं रहे. अब तो ये मौके बन गए हैं अपना हुनर दिखाने के, कुछ ऐसा कर जाने के कि दोस्त सालों तक याद रखें. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. एक कॉलेज फेयरवेल का क्लिप, जिसमें एक लड़की ने स्टेज पर आग लगा दी.

वीडियो शुरू होता है कॉलेज के ऑडीटोरियम से. चारों तरफ रंग-बिरंगे गुब्बारे, लाइटिंग, और माहौल में एक अजीब सी हलचल. कुछ चेहरे इमोशनल हैं क्योंकि कॉलेज लाइफ खत्म हो रही है, तो कुछ एक्साइटेड हैं क्योंकि आगे नई जर्नी शुरू होने वाली है. सब अपनी-अपनी टोली में बैठे पुरानी यादें शेयर कर रहे हैं कैंटीन वाले समोसे से लेकर लास्ट बेंच की मस्ती तक, तभी म्यूजिक बजता है. और बस, पूरा सीन बदल जाता है.

लड़की ने बदल दिया माहौल

ब्लैक साड़ी में एक लड़की स्टेज पर आती है. शुरुआत में लगता है नॉर्मल सा डांस होगा. पर जैसे ही बीट पकड़ती है, पूरा ऑडीटोरियम झूम उठता है. एक के बाद एक बॉलीवुड और हरियाणवी गाने, और वो हर गाने पर ऐसे थिरकती है कि देखने वाले देखते रह जाएं. न कोई झिझक, न कोई डर बस फुल कॉन्फिडेंस और एनर्जी. ये क्लिप इंस्टाग्राम पर @kashissshhh23 नाम के अकाउंट से शेयर हुआ है. अपलोड होते ही वीडियो ने रफ्तार पकड़ ली.

वीडियो में पीछे बैठे स्टूडेंट्स की रिएक्शन भी देखने लायक है. कोई फोन निकालकर रिकॉर्ड कर रहा है, कोई सीट से खड़े होकर चीयर कर रहा है, तो कुछ दोस्त बस मुँह खोले देखते रह गए. टीचर्स भी मुस्कुराते दिखे. मतलब, एक परफॉर्मेंस ने पूरे बैच के फेयरवेल को लेवल-अप कर दिया.

यह भी पढ़ें: Viral: पहाड़ी लुक में Swami Ji Please पर थिरकी लड़की, ये डांस वीडियो बना नया ट्रेंड

ये क्लिप इंस्टाग्राम पर @kashissshhh23 नाम के अकाउंट से शेयर हुआ है. अपलोड होते ही वीडियो ने रफ्तार पकड़ ली. कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि दीदी ने तो फेयरवेल लूट लिया कि कॉलेज लाइफ का बेस्ट मोमेंट. कुछ तो ये भी बोल रहे हैं कि कॉलेज लाइफ का बेस्ट मोमेंट होता है, तो वहीं कुछ ने लिखा कि भाई हमारा फेयरवेल तो सिर्फ समोसे और फोटो तक ही रह गया था.

यहां देखिए वीडियो

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version