ऑनलाइन डर और मानसिक दबाव के जरिए लोगों को ठगने वाले डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इस हाई-प्रोफाइल रैकेट के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि एक ही अकाउंट से 190 शिकायतें और करीब 100 करोड़ रुपए की ठगी जुड़ी है.
