Women’s T20 World Cup: लगातार 21 बार नाकाम, अब 4 मैच में दूसरी बार खेली ऐसी पारी, डैनी वायट का जलवा जारी

Women’s T20 World Cup: लगातार 21 बार नाकाम, अब 4 मैच में दूसरी बार खेली ऐसी पारी, डैनी वायट का जलवा जारी

इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान टीम का कमाल जारी है. इंग्लैंड महिला टीम ने टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में अपने शुरुआती तीनों मैच आसानी से जीत लिए. वहीं चौथे मैच में भी टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दमदार स्कोर खड़ा किया. एक बार फिर इसकी वजह बनीं टीम की स्टार और अनुभवी ओपनर डैनी वायट हॉज, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में अपनी दमदार फॉर्म जारी रखते हुए जोरदार अर्धशतक जमाया. इस वर्ल्ड कप की 4 पारियों में ये दूसरी बार है जब वायट हॉज ने ऐसी पारी खेली.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वायट के बल्ले का जलवा

ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में बुधवार 24 जून को महिला टी20 वर्ल्ड कप के 22वें मैच में इंग्लैंड के सामने वेस्टइंडीज की चुनौती थी. टूर्नामेंट के अपने पिछले तीनों मैच जीत चुकी इंग्लैंड से इस मैच में भी जीत की ही उम्मीद थी. मगर इसके लिए उसे हर मोर्चे पर अच्छे प्रदर्शन की जरूरत थी. खास तौर पर जब ये तय हो गया कि टीम पहले बैटिंग करेगी तो उसके बल्लेबाजों के कंधों पर वेस्टइंडीज के सामने बड़ा लक्ष्य रखने की चुनौती थी.

इंग्लैंड को इसमें सफलता मिली और इसकी वजह बनीं टीम की अनुभवी ओपनर डैनी वायट हॉज. दाएं हाथ की बल्लेबाज वायट हॉज ने अकेले ही वेस्टइंडीज की गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. जहां टॉप ऑर्डर की अन्य बल्लेबाज नाकाम रहीं, वहीं वायट ने सिर्फ 32 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया. इस वर्ल्ड कप की 4 पारियों में ये दूसरा मौका था, जब उन्होंने 50 का आंकड़ा पार किया. टूर्नामेंट के पहले ही मैच में डैनी वायट ने श्रीलंका के खिलाफ 105 रन (नाबाद) की विस्फोटक पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी.

वर्ल्ड कप में 21 पारियों तक मिली नाकामी

अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर के शुरआती 21 मुकाबलों में डैनी वायट हॉज एक भी बार 50 का आंकड़ा नहीं छू सकी थीं. मगर अब लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप की 10 पारियों में ये कुल चौथा मौका है, जब उन्होंने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. रन आउट होने से पहले डैनी ने 42 गेंदों में ही 65 रन की धमाकेदार पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर ही इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए. उनके अलावा पूर्व कप्तान हेदर नाइट ने भी सिर्फ 26 गेंदों में 43 रन की जोरदार पारी खेली.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit