पीएम मोदी नार्वे दौरे पर हैं. आज वो कई नेताओं से मुलाकात करेंगे और फिर इटली के लिए रवाना हो जाएंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर रहेंगे. जहां, वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं से बात करेंगे. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्विशा की मौत मामले में वकील, पूर्व न्यायाधीश के खिलाफ दहेज हत्या मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई. यूपी में 19 से 23 मई तक लू का प्रकोप बढ़ने की चेतावनी जारी हुई है. लू को देखते हुए आगरा में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम और दक्षिण कोरिया के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…
