लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं… अब ऐसा क्यों बोले सलमान खान?

Salman Khan Post: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं. उनसे जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी चीज इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो जाती है. कई बार सोशल मीडिया पर वो कुछ ऐसे पोस्ट कर देते हैं, जिसे पढ़कर उनके फैंस उनके लिए परेशान हो जाते हैं. 17 मई की रात उनका एक ऐसा पोस्ट आया, जिसमें उन्होंने तनहाई पर बात की. उस पोस्ट को पढ़ने के बाद उनके चाहने वालों को ऐसा लगने लगा था कि वो अकेलेपन से परेशान हैं, उन्हें तन्हाई सता रही है. हालांकि, अब सलमान ने एक नए पोस्ट के जरिए पुराने पोस्ट पर रिएक्ट किया है और कहा है कि उस पुराने पोस्ट में वो अपने बारे में बात नहीं कर रहे थे.

सलमान ने अपने नए पोस्ट में क्या कुछ लिखा है, वो जानने से पहले चलिए उनके पुराने पोस्ट पर नजर डालते हैं. सलमान ने अपनी एक शर्टलेस फोट शेयर की थी. उसके साथ उन्होंने लिखा था, “मेरे हिसाब से अपने साथ रहने के दो तरीके होते हैं, अकेला और तन्हा. अकेला अपनी मर्जी से और तन्हा जब आपके साथ कोई रहना ना चाहे. अब इसके आगे आप पता करो कि आपको क्या करने की जरूरत है.”

नए पोस्ट में क्या बोले सलमान खान?

अब सलमान ने X पर एक नया पोस्ट शेयर करते हुए अपने पुराने पोस्ट पर रिएक्ट किया है. सलमान ने अब लिखा, “अरे यार मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था. जब मेरे पास इतना बड़ा और शानदार परिवार और दोस्त है तो मैं कैसे अकेला हो सकता हूं. जब मेरे पास आपलोग हैं, आपकी शुभकानाएं और दुआएं हैं तो मैं अकेलापन कैसे महसूस कर सकता हूं.”

भी पढ़ें-

स्काई फोर्स के बाद वीर पहाड़िया को मिली एक और फिल्म, निभाएंगे एंटी हीरो रोल, नाम भी पता चल गया

शाहरुख खान की वो पहेली जो 45 दिन में बनी, 4 बड़ी एक्ट्रेस ने किया रिजेक्ट, फिर भी जीते थे 15 अवॉर्ड्स

सलमान ने ये बातें भी लिखी

सलमान ने आगे लिखा, “कभी कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं इसलिए, कई बार बस ऐसे ही. इस बार कोई फोटो नहीं, ब्रेकिंग न्यूज बना दिया, मम्मी पूछ रही हैं कि क्या हुआ बेटा? चिल करो यार.” बहरहाल, अब सलमान खान का ये नया पोस्ट भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version