आज की ताजा खबर LIVE: नई दिल्ली में आज से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक होगी शुरू

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12.30 बजे किया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार पिपरा घाट पर होगा. नई दिल्ली में आज से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो रही है. देश में अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जो आज से लागू हो गई है. रक्षा मंत्रालय के तहत आज नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में ‘कलम और कवच’ के तीसरे संस्करण का उद्घाटन होगा. इसमें पीएम मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ के विजन के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन और रक्षा आत्मनिर्भरता पर चर्चा की जाएगी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कार्तिकेय चौहान मानहानि मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (जबलपुर पीठ) में आज अंतिम सुनवाई होनी तय है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा) और पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल) में आंधी-तूफान और गरज के साथ तेज बारिश का अलर्ट है. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version