Peddi Actors Fees: साउथ सिनेमा से इस समय अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो है बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी ‘पेड्डी’. इस फिल्म में राम चरण लीड रोल में नजर आने वाले हैं. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. राम चरण इसमें एक पहलवान के रोल में दिखने वाले हैं.
4 जून को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का राम चरण के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये एक बड़े बजट की फिल्म है. रिपोर्ट की मानें तो इसे बनाने में 300 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. 100 करोड़ तो सिर्फ राम चरण ने चार्ज किए हैं.
राम चरण के अपोजिट इस पिक्चर में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं. जान्हवी ने भी करोड़ों में फीस ली है. हालांकि, राम चरण की तुलना में जान्हवी को काफी कम फीस मिली है. रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने इस पिक्चर के लिए 6 करोड़ रुपये वसूले हैं.
जान्हवी आज के समय में बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं. ‘पेड्डी’ से पहले वो साउथ सुपस्टार जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवरा’ में भी काम कर चुकी हैं. उस फिल्म के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये लिए थे. वहीं ‘पेड्डी’ में उनकी फीस में एक करोड़ का इजाफा हुआ है.
ये पहली बार है जब राम चरण और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक साथ पर्दे पर दिखेगी. अब देखना होगा कि दोनों की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाती है. फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने दो बड़े शहरों में इवेंट भी रखे हैं.
‘पेड्डी’ का पहला इवेंट मुंबई में 18 मई को है, जहां इस पिक्चर का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा. वहीं दूसरा इवेंट 23 मई को भोपाल में हैं, जो कि म्यूजिक लॉन्च इवेंट हैं. भोपाल इवेंट में एआर रहमान लाइव परफॉर्म करने वाले हैं.
