आज की ताजा खबर LIVE: मुंबई के भांडुप में दुर्घटना में बेस्ट बस की चपेट में 4 की मौत, ड्राइवर अरेस्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के दौरान पर हैं. कोर ग्रुप के नेताओं के साथ बैठक के बाद वह आज दोपहर डेढ़ बजे कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे. 31 दिसंबर को शाह की सांसदों और विधायकों के साथ बैठक होगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के झारखंड दौरे पर हैं. आज गुमला में ‘अंतरराज्यीय जनसंस्कृतिक समागम समारोह-कार्तिक यात्रा’ को संबोधित करेंगी. यह लोक संस्कृति से जुड़ा कार्यक्रम है. सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा का प्रसिद्ध मंदिर वार्षिक ‘मकरविलक्कू’ महोत्सव के लिए 30 दिसंबर की शाम को फिर खुलेगा. मंदिर 30 दिसंबर को शाम पांच बजे खुलेगा और गर्भगृह के कपाट ‘मेलशांति’ (मुख्य पुजारी) ई. डी. प्रसाद, ‘तंत्री’ (प्रमुख पुजारी) महेश मोहनरु की मौजूदगी में खोलेंगे. देश और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version