
म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग भारत दौरे पर हैं. रविवार को वो म्यांमार-भारत व्यापार मंच में भाग लेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप का रविवार सुबह ताजमहल जाने का कार्यक्रम है. वो यहां करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगी. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया. केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (DDR&D) के सचिव और डीआरडीओ चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है. यह जिम्मेदारी 31 मई 2026 को डॉ. समीर वी. कामत का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रभावी होगी. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…