आज की ताजा खबर LIVE: MP: जबलपुर में नेशनल हाईवे 45 पर गिरा रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिंगापुर और जापान की चार दिवसीय यात्रा शुरू हो रही है. सीएम योगी 23-24 फरवरी को सिंगापुर और 25-26 फरवरी को जापान के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री 33 ग्लोबल कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. 2017 की म्यांमार यात्रा के बाद यह मुख्यमंत्री का पहला विदेशी दौरा होगा. सीएम योगी के इस दौरे को निवेश के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी यानी सोमवार से शुरू होगा और वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट 24 फरवरी को पेश किया जाएगा. रांची समेत झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों में सोमवार को चुनाव होगा. चुनाव में 43.43 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. महाराष्ट्र में बजट सत्र की शुरुआत सोमवार से होगी. सत्र 23 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगा. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version