अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने 10 तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी. उन्होंने इसे अमेरिका के लिए एक गुडविल तौहफा बताया. ट्रंप ने कहा कि शुरू में ईरान ने आठ टैंकर पार कराने की बात कही थी. कुछ टैंकर पाकिस्तानी झंडे वाले थे. यह कदम अमेरिका-ईरान बातचीत के दौरान आया.
