एजेंडा आजतक 2025 के दूसरे और आखिरी दिन योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि जो लोग आजकल वजन घटाने के लिए गोलियों या इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं वो बहुत गलत है. उन्होंने कहा कि पतंजलि वजन घटाने के लिए जो गोलियां निकाली हैं वो पूरी तरह से हर्बल हैं. उन्होंने इस दौरान और भी कई मुद्दों पर भी अपनी राय रखी.
