कौन है यूट्यूबर मनीष पटेल? रीवा की कोर्ट में करना पड़ा सरेंडर; सोशल मीडिया पर 4 मिलियन फॉलोअर्स

कौन है यूट्यूबर मनीष पटेल? रीवा की कोर्ट में करना पड़ा सरेंडर; सोशल मीडिया पर 4 मिलियन फॉलोअर्स

YouTuber Manish Patel: मध्य प्रदेश के रीवा में सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट साझा करने के मामले में महीनों से फरार चल रहे यूट्यूबर मनीष पटेल ने आखिरकार कानून के आगे घुटने टेक दिए. पुलिस के बढ़ते दबाव और हाई कोर्ट से भी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी यूट्यूबर मनीष पटेल ने खुद को कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए रिमांड में ले लिया है.

यह पूरा विवाद इसी साल 29 जनवरी से जुड़ा हुआ है, जब यूट्यूबर मनीष पटेल ने सोशल मीडिया अकाउंट से ब्राह्मण समाज को लेकर एक बेहद ही आपत्तिजनक पोस्ट साझी की थी. इस पोस्ट के वायरल होते ही ब्राह्मण समाज में भारी गुस्सा फैल गया. इसके बाद समाज के प्रतिनिधियों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर यूट्यूबर मनीष के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते ही तुरंत यूट्यूबर के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

फरार यूट्यूबर ने कोर्ट में किया सरेंडर

FIR दर्ज होती ही आरोपी फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर बच निकल रहा था. उसने स्थानीय कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक अग्रिम जमानत की याचिका लगाई, लेकिन हर बार मिली निराशा और पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद आज मनीष ने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड में ले लिया है. निचली अदालत से रद्द होने के बाद आरोपी हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी.

जानें कौन है यूट्यूबर मनीष पटेल

हालांकि, पुलिस ओर से कोर्ट में पेश किए गए मजबूत तथ्यों और समाज में फैले आक्रोश के चलते कोर्ट ने सभी याचिकाएं रद्द कर दीं. इसके बाद आरोपी ने रीवा की कोर्ट में सरेंडर किया, जहां से पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. यह पूरा कई महीनों तक पुलिस की नाम में दम करता रहा. आरोपी मनीष पटेल की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है. यूट्यूब में 2 लाख 44 हजार सब्सक्राइबर है, जबकि फेसबुक पेज पर 3.9 मिलीयन और इंस्टाग्राम में 8 लाख 30 हजार फॉलोअर्स है.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit