सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2026 से पत्ता साफ हो गया है. न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद को 47 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 243 रन बनाए जवाब में हैदराबाद की टीम 196 रन ही बना सकी. इस हार के बाद फैंस अभिषेक शर्मा से काफी नाराज नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं ऐसा क्यों है. (फोटो-पीटीआई)
अभिषेक शर्मा राजस्थान के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में खाता तक नहीं खोल पाए. दूसरी ही गेंद पर उन्हें जोफ्रा आर्चर ने आउट कर दिया. अभिषेक शर्मा लगातार चौथी बार प्लेऑफ में फेल साबित हुए और यही वजह है कि फैंस उनपर बड़े मैचों में चोक होने का आरोप लगा रहे हैं.(फोटो-पीटीआई)
अभिषेक शर्मा का आईपीएल प्लेऑफ में बेहद ही खराब रिकॉर्ड है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने प्लेऑफ में कुल 4 मैचों में महज 17 रन बनाए हैं. इस खिलाड़ी का औसत 4.25 है, तीन बार वो दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं.(फोटो-पीटीआई)
अभिषेक शर्मा ने साल 2024 में पहले क्वालिफायर में सिर्फ 3 रन बनाए थे, वो केकेआर के खिलाफ फेल रहे थे. दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस खिलाड़ी ने सिर्फ 12 रन बनाए थे. आईपीएल 2024 के फाइनल में केकेआर के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 2 ही रन बनाए. अब आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में अभिषेक का खाता तक नहीं खुला.(फोटो-पीटीआई)
अभिषेक शर्मा का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन अच्छा रहा. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस सीजन 43 छक्कों की मदद से 563 रन ठोके. उनका स्ट्राइक रेट 204.743 रहा. लेकिन नॉक आउट मैच में उनका फेल होना उनको और उनके फैंस को जरूर खलेगा.(फोटो-पीटीआई)




