संजय दत्त ने की तीन शादियां, पहली पत्नी का हुआ निधन, तीसरी के साथ संजू बाबा, दूसरी वाइफ किस हाल में हैं?

संजय दत्त ने की तीन शादियां, पहली पत्नी का हुआ निधन, तीसरी के साथ संजू बाबा, दूसरी वाइफ किस हाल में हैं?

अभिनेता संजय दत्त 29 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं. संजय दत की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है. उनकी तीन शादियां हुई.अभिनेता अपनी पत्नी मान्यता के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रहे हैं. जिससे उनसे उनकी शादी को लगभग 18 साल हो चुके हैं. इससे पहले उनकी शादी रिया पिल्लई से हुई थी. जो उनकी दूसरी पत्नी थीं. ये रिश्ता तकरीबन 7 सालों तक चला. जान लेते हैं कि इस वक्त कहां हैं रिया पिल्लई और क्या कर रही हैं.

संजय दत्त की पहली शादी ऋचा शर्मा से 1987 में हुई थी. 1996 में ब्रेन ट्यूमर के चलता ऋचा शर्मा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इस शादी से उनकी एक बेटी त्रिशाला दत्त है. संजय दत्त की दूसरी शादी रिया पिल्लई से हुई थी. वो एक ब्रिटिश मॉडल हैं, हालांकि उन्हें लंबे समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया.

रिया पिल्लई और संजय दत्त का रिश्ता

रिया पिल्लई एक अपने दौर की बेहतरीन ब्रिटिश मॉडल होने के साथ ही, वो टीवी से लेकर विज्ञापनों में भी काम के लिए जानी जाती हैं. वो 2006 में आई फिल्म कॉर्पोरेट भी नजर आई थीं. हालांकि फिल्म में उनका रोल छोटा ही था. संजय दत्त से रिया पिल्लई की शादी 1998 में हुई थी और दोनों ने 2005 में इस रिश्ते से अलग होने का फैसला किया. इसके बाद कपल ने 2008 में कानूनी रूप से तलाक ले लिया.

रिया पिल्लई का दूसरा रिश्ता

संजय दत्त से अलग होने के बाद रिया पिल्लई पूर्व टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के संग रिश्ते में आईं. दोनों लिव इन में रहते थे. उनकी एक बेटी आयना भी है, लेकिन ये रिश्ता बहुत ही बुरे नोट पर खत्म हुआ, जिसमें रिया के साथ हिंसा होने जैसी बातें भी सामने आई थीं. दोनों के इस रिश्ते में कानूनी प्रक्रिया भी चली. फिलहाल दोनों इसके बाद अलग हो गए.

अध्यात्म की राह पर रिया पिल्लई

1965 में यूनाइटेड किंगडम में जन्मी रिया पिल्लई ने इसके बाद अध्यात्म की राह पकड़ ली. वो इस फील्ड से जुड़ गईं. उन्होंने श्री श्री रविशंकर को अपना गुरु माना है. वह अक्सर उनसे जुड़ी पोस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती रहती हैं. इसके अलावा भी वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. फिलहाल रिया पिल्लई एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं और अपनी बेटी के साथ खुशहाल लाइफ जी रही हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Pillai (@rhea100)

संजय दत्त प्रोफेशनल लाइफ

संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में एसपी चौधरी असलम के दमदार रोल में दिखाई दिए. इसके अलावा उनकी तेलुगु फिल्म ‘राजा साहब’ आई है, जो इसी साल 9 जनवरी को रिलीज हुई थी. रितेश देशमुख की ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म राजा शिवाजी (2026) में भी संजय दत्त ने अहम रोल निभाया.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit