
Daily Horoscope 1 July 2026: आज यानी 1 जुलाई को चंद्रमा का गोचर शनि देव की राशि मकर में होने जा रहा है, और इस दौरान श्रवण नक्षत्र रहेगा . आज का दिन हवाई किले बनाने का नहीं, बल्कि जमीन पर रहकर बिल्कुल प्रैक्टिकल फैसले लेने का है. जब भी चंद्रमा मकर राशि में आते हैं, तो हमारे भीतर एक अलग सा अनुशासन और अपनी जिम्मेदारियों को लेकर एक गंभीरता आ जाती है. इसके साथ ही, श्रवण नक्षत्र का जो प्रभाव है, वह हमारे स्वभाव में गजब का धीरज लेकर आता है.
हम दूसरों की बात को बहुत ध्यान से सुनते और समझते हैं, और हमारे अंदर कुछ नया सीखने की एक ललक जागती है. ग्रहों की यही चाल आज आपके काम करने के अंदाज, बातचीत के तरीके और बिजनेस से जुड़ी समझ को और भी ज्यादा निखारने वाली है. कोई भी काम हड़बड़ी या जल्दबाजी में बिल्कुल मत करिएगा. हर एक छोटी से छोटी बात को अच्छे से सोच-समझ लें, और उसके बाद ही अपना अगला कदम आगे बढ़ाएं.
मेष राशिफल (Aries)
मेष राशि वालों की कुंडली में आज भाग्य, उच्च शिक्षा और लंबी दूरी की यात्रा का घर एक्टिव है. किसी बड़े प्रोजेक्ट को प्रेजेंट करने या अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट्स के साथ बातचीत की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है. जमीन-जायदाद या विदेशी बाजारों में किया गया लंबा निवेश भविष्य में बड़ा फायदा दे सकता है. लव लाइफ में रोमांच और नयापन बना रहेगा. सिंगल्स अपने अनूठे अंदाज से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. लगातार कुर्सी पर बैठे रहने के कारण पीठ के निचले हिस्से, कूल्हों या जांघों में जकड़न महसूस हो सकती है. काम के बीच-बीच में उठकर टहलते रहें. सुबह के समय 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें और सूर्य देव को पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर अर्घ्य दें.
वृषभ राशिफल (Taurus)
आज आपके गोचर में शोध, गुप्त रहस्य और जीवन में अचानक आने वाले बदलावों का भाव सक्रिय रहने वाला है. कार्यक्षेत्र पर आज आपको बेहद सतर्क और सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है. ऑफिस पॉलिटिक्स, गॉसिप या किसी भी तरह के पावर स्ट्रगल से खुद को दूर रखें. डेटा एनालिसिस, ऑडिटिंग या किसी सिस्टम की कमियां ढूंढने जैसा कोई काम आज बेहतर परिणाम देगा. पर्दे के पीछे रहकर अधूरे कामों को निपटाने के लिए समय अच्छा है. आज भूलकर भी किसी नए साझा व्यापार के समझौते पर हस्ताक्षर न करें और न ही किसी को पैसा उधार दें. अपने इंश्योरेंस, टैक्स या म्यूचुअल फंड से जुड़े कागजातों को एक बार बारीकी से री-चेक कर लें. पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें. पार्टनर की ऊपरी या दिखावे की बातें आपको बिल्कुल रास नहीं आएंगी. मानसिक तनाव के कारण एसिडिटी या अपच की शिकायत हो सकती है. लक्ष्मी नारायण मंदिर जाकर सफेद फूल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.
मिथुन राशिफल (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज पब्लिक रिलेशंस, कानूनी समझौतों और व्यापारिक साझेदारियों का भाव सक्रिय है. बिजनेस वालों के लिए कोई नया सौदा या क्लाइंट का प्रस्ताव आने वाला है, जिससे भविष्य में धन लाभ के योग है. नौकरीपेशा लोग टीम के आपसी मतभेदों को अपनी सूझबूझ से सुलझाएंगे, जिससे उच्च अधिकारियों से तारीफ मिलेगी. धन से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला अपने साझेदारों या जानकारों की सलाह के बाद ही लें. घर के लिए कोई बड़ा सामान खरीदते समय बजट का ध्यान रखें. घरेलू जिम्मेदारियों में परिवार के साथ तालमेल बिठाना अच्छा है . शाम को पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा . एक छोटा सा सरप्राइज रिश्ते की कड़वाहट को दूर कर देगा. ज्यादा काम के कारण आंखों में थकान या सिरदर्द हो सकता है. रातभर पानी में भीगी हुई मूंग की दाल सुबह पक्षियों को खिलाएं, इससे ग्रहों की स्थिति अनुकूल होगी.
कर्क राशिफल (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज नौकरी, डेली रूटीन, जिम्मेदारियों और प्रतियोगिताओं का भाव प्रभावी रहेगा. आज आपकी सोचने-समझने और चीजों का विश्लेषण करने की क्षमता बहुत तेज रहेगी. ऑफिस के पेंडिंग काम फटाफट पुरे होंगे. खर्चों का हिसाब-किताब करने के लिए आज का दिन अच्छा है. अनचाहे या बिना इस्तेमाल वाले डिजिटल सब्सक्रिप्शन को तुरंत बंद करें. भावनाओं में बहकर ऑनलाइन शॉपिंग करने से बचें. पुराने कर्ज चुकाएं. परिवार के लोगों से बहुत ज्यादा परफेक्शन की उम्मीद न रखें. पार्टनर के साथ बातचीत को हल्का-फुल्का और मजाकिया रखें, जिससे आपसी तनाव तुरंत खत्म हो जाए. पेट संबंधित परेशानी हो सकती है, इसलिए बाहर के तले-भुने खाने से परहेज करें. पानी में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें.
सिंह राशिफल (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए रचनात्मकता, बुद्धिमत्ता, निवेश और लीडरशिप का भाव सक्रिय है. इसलिए आज का दिन बेहद ऊर्जावान रहेगा. य कंटेंट क्रिएशन, मार्केटिंग, प्लानिंग या शिक्षा से जुड़े लोग अपने नए आइडियाज से मैनेजमेंट का दिल जीत लेंगे. ऑफिस की उलझनों को सुलझाने के लिए अपनी बुद्धि पर भरोसा रखें. पैसों के मामले में आपकी सूझबूझ आज बिल्कुल सटीक बैठेगी. किसी पुराने क्रिएटिव काम या साइड-बिजनेस से धन लाभ के योग है. घर के बच्चों या छोटों के साथ वक्त बिताएं. रोमांस के लिए आज का दिन बेहद जोशीला और खास रहेगा. वर्कआउट या खेलकूद के दौरान शरीर पर ज्यादा दबाव न डालें और पानी खूब पीएं. माथे पर केसर का तिलक लगाएं और पक्षियों को दाना डालें.
कन्या राशिफल (Virgo)
कन्या राशि वालों का पारिवारिक जड़े, आतंरिक सुख और स्थिरता का भाव सक्रिय रहेगा . ऑफिस में इंटरनल प्लानिंग या अपनी वर्क-टेबल को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें. घर, गाड़ी या परिवार की सुख-सुविधा की चीजों पर खर्च हो सकता है, जो की भविष्य के लिए सही हैं. अचानक पैसों की कमी से बचने के लिए अपने तय बजट के अंदर ही रहें. घरेलू विवादों को सुलझाने और माता-पिता की सेवा करने से घर का माहौल खुशनुमा होगा. शाम को पार्टनर के साथ घर पर ही समय बिताएं . शारीरिक कमजोरी या मौसमी एलर्जी की संभावना है, ज्यादा मेहनत से बचें. लक्ष्मी नारायण मंदिर में 625 ग्राम मूंग की दाल का दान करें.
तुला राशिफल (Libra)
तुला राशि वालों का छोटी यात्राओं, संवाद और लेखन का भाव सक्रिय है. इसलिए आज का दिन काफी भागदौड़ वाला रहेगा. आप कोई रिपोर्ट लिखेंगे, प्रेजेंटेशन और क्लाइंट्स के ईमेल्स का जवाब देंगे. आपकी बोलने की कला से आपकी कोई भी मुश्किल डील फाइनल हो जायेगी. कामकाज के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा या फ्रीलांस काम से धन लाभ के योग हैं. पार्टनर के साथ खुलकर और समझदारी से बात करें. सिंगल्स की किसी के साथ बातचीत आगे बढ़ सकती है. शाम को सोशल मीडिया और स्क्रीन से पूरी तरह दूर रहें. अपनी आंखों को आराम देने के लिए प्रकृति के साथ समय बिताएं. किसी गरीब बच्चे को पढ़ाई की सामग्री या किताबें दान करें.
वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज संचित धन, वाणी और पारिवारिक संस्कारों का भाव सक्रिय है. ऑफिस में आज आपकी बातों को माना जाएगा. इसलिए आज आप अपना वित्तीय बजट पास कराएं, अपनी सैलरी की बात करें या कंपनी की ग्रोथ के लिए आइडियाज दें, आपको सफलता मिलेगी. बस ध्यान रहे कि आपके बात करने का तरीका दूसरों को नीचा न दिखाए. सेविंग्स का ध्यान रखें और फालतू खर्चों पर रोक लगाएं. शाम के समय परिवार या पार्टनर के साथ भविष्य की फाइनेंशियल प्लानिंग करें, अच्छा रहेगा . बातचीत के दौरान धैर्य और कोमलता रखें. स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए केवल हल्का और घर का बना सात्विक भोजन ही लें. हनुमान चालीसा का पाठ करें या सुनें, बाधाओं से मुक्ति मिलेगी.
धनु राशिफल (Sagittarius)
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज प्रथम भाव सक्रिय है, इसलिए आपका पूरा ध्यान अपने डेवलपमेंट पर होगा. ऑफिस में लीडरशिप रोल्स खुद-ब-खुद आपके पास चलकर आएंगी. अपनी एनर्जी का सही जगह और सही कामों में इस्तेमाल करें. आज पैसों को लेकर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा. धन का आवक अच्छा है, लेकिन मन में लग्जरी चीजों पर फिजूलखर्ची करने की इच्छा पर लगाम लगाएं. आपका सकारात्मक व्यवहार रिश्तों को महकाएगा और परिवार के लोग सलाह के लिए आपके पास आएंगे. लव लाइफ में आपका व्यवहार पार्टनर को पूरी तरह आपसे बांधकर रखेगा. आप शारीरिक और मानसिक रूप से एनर्जेटिक महसूस करेंगे. किसी पास के मंदिर में पीले फूल या ताजे पीले फल चढ़ाएं, जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की आएगी.
मकर राशिफल (Capricorn)
मकर राशि वाले जातकों के लिए विदेशी संबंधों और अवचेतन मन का भाव सक्रिय है. आज आप किसी ग्रुप या भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अकेले में काम करना ज्यादा पसंद करेंगे. जो लोग विदेशी कंपनियों, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट, डेटा रिसर्च या बैकएंड के कामों से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी. ऑनलाइन पेमेंट, अंतरराष्ट्रीय पेमेंट्स या शॉपिंग ऐप्स का इस्तेमाल ध्यान से करें. अपने बैंक अकाउंट को अच्छे से चेक कर लें . किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने या किसी को कर्ज देने की गलती न करें. अपने परिवार और पार्टनर को साफ-साफ बता दें कि आपको थोड़ा अकेले रहने की जरूरत है, ताकि वे आपकी चुप्पी को गलत न समझें. स्क्रीन टाइम काम करें, आंखों में दर्द या नींद न आने की समस्या हो सकती है. शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
कुंभ राशिफल (Aquarius)
कुंभ राशि वाले जातकों का आज ग्यारहवां भाव (लाभ, नेटवर्किंग और इच्छा) सक्रिय है. ऑफिस में बेहतरीन अवसर मिलेंगे. बड़े और प्रभावशाली लोगों से मिलना-जुलना होगा . किसी बिजनेस मीटिंग का हिस्सा बनना से तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. भाग्य आपका पूरा साथ दे रहा है. कमाई के नए जरिए बनने, रुका हुआ पुराना पैसा वापस मिलने या पुराने किसी निवेश से बड़ा मुनाफा होने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा. लॉन्ग-टर्म वेल्थ बनाने के लिए दिन अच्छा है. लव लाइफ में पार्टनर आज आपके सबसे अच्छे दोस्त की तरह आपका साथ देगा. आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी रहेगी. खान-पान में संतुलन बनाए रखें. आवारा कुत्तों को तेल लगी रोटी या बिस्किट खिलाएं और शनि मंत्र का जाप करें.
मीन राशिफल (Pisces)
मीन राशि वाले जातकों का आज दसवां भाव (करियर, अधिकार और मान-सम्मान) एक्टिव होगा. दफ्तर में आपका काम आपके सीनियर्स की नजरों में आएगा. काम के प्रति समर्पण, शांत स्वभाव और किसी भी उलझन को सुलझाने का तरीका आज जबरदस्त होगा. ऑफिस में आपकी तारीफ होगी. प्रमोशन और इन्क्रीमेंट के मजबूत योग बने हुए हैं. स्किल्स को अपग्रेड करने, कोई नया बिजनेस सॉफ्टवेयर खरीदने या काम की जगह को बेहतर बनाने पर खर्च हो सकता है, लेकिन भविष्य में इससे फायदा मिलेगा. पूरा दिन काम में ज्यादा बिजी रहेंगे. शाम को ऑफिस के बातें वहीं छोड़कर घर आएं और अपने परिवार व बच्चों के साथ समय बिताएं. घुटनों या जोड़ों में हल्की जकड़न या थकान महसूस हो सकती है, हल्के गर्म पानी से नहाने पर आराम मिलेगा. माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं और बच्चों में पीली मिठाइयां या पीला भोजन बांटें.
ये भी पढ़ें-
साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.